• March 28, 2023

कश्मीर पर हमले की प्लानिंग कर रहा है हिज़बुल मुजाहिद्दीन, कहा- POK में हर घर से मिले समर्थन

कश्मीर पर हमले की प्लानिंग कर रहा है हिज़बुल मुजाहिद्दीन, कहा- POK में हर घर से मिले समर्थन
Share

Terror Of Hizbul Mujahideen: आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir) में हमले की प्लानिंग कर रहा है. हिजबुल के सरगनाओं ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के हर घर को जम्मू-कश्मीर पर हमले के लिए हमला करने के लिए आगे आने चाहिए. हिजबुल ने कहा है कि पीओके के हर घर से कम से कम एक सदस्य को एक हथियार उठाना चाहिए और नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कर जिहाद में हिस्‍सा लेना चाहिए. एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से हिजबुल के ये मंसूबे उजागर हुए हैं.

हिजबुल का फरमान- हर घर से बंदूक उठाएं मुसलमान
बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन पाकिस्‍तान के बड़े 3 आतंकवादी संगठनों में से एक है, वहां लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) अन्य दो आतंकवादी संगठन हैं. इन्हें सबसे खतरनाक माना जाता है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादी संगठन अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. और, इसके लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुसलमानों को अपना साथ देने के लिए कहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी हिजबुल की ओर से केवल मुजाहिदीनों की भर्ती की ही तैयारी नहीं चल रही, बल्कि आतंकी गतिविधियों में हिस्‍सा लेने वालों को पैसे का लालच भी दिया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर की कथित “आजादी” है मकसद 
खबर है कि भारत-पाकिस्‍तान की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कोटला में हालिया बैठक के बाद, हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर की “आजादी” का नारा गढ़ा है, और ये नापाक मंसूबा पूरा करने के लिए वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लड़ाकों को तैयार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराना चाहता है. हिजबुल के आतंकी पहले भी भारत में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. इसके सरगना पाकिस्‍तान में सक्रिय कई अन्‍य आतंकी संगठनों से भी मिले हुए हैं. ये सभी संगठन पाकिस्‍तानी एजेंसी आईएसआई के इशारों पर चलते हैं. 

यह भी पढ़ें: कंगाल हो चुका पाकिस्तान क्या जल्द चुनाव कराने से बन जायेगा अमीर?



Source


Share

Related post

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां…
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom अनंतनाग में आतंकी हमले में पुलिस…
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- ‘जब भी हम दुश्मनी…’

भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी…

Share भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में दोनों देशों की…