• May 5, 2023

कौन हैं भारतवंशी मंजू मल्ही? जिन्हें मिला है किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह का न्योता

कौन हैं भारतवंशी मंजू मल्ही? जिन्हें मिला है किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह का न्योता
Share

Britain: ब्रिटेन में शनिवार (6 मई ) को किंग चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का राज्याभिषेक होगा. ऐसे में दुनिया के चुनिंदा लोगों को इस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. गेस्ट की लिस्ट में एक भारतीय मूल की महिला का भी नाम शामिल है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. भारतीय मूल की मंजू मल्ही को राज्याभिषेक समारोह में शिरकत करने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है.

मंजू मल्ही पेशे से एक शेफ हैं, उन्हें ब्रिटिश एम्पायर मेडल (BEM) से भी सम्मानित किया जा चुका है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले परोपकारी संस्था से जुड़ी मल्ही को कोविड-19 के दौरान लंदन में सामुदायिक सेवा के लिए बीईएम से सम्मानित किया गया था. मंजू मल्ही यह अवार्ड पाने वालों के अंतिम बैच में शामिल थीं. जिन्हें दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा BEM से सम्मानित किया गया.

न्योता मिलने के बाद बहुत खुश थी मंजू मल्ही

राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने को लेकर मंजू मल्ही ने कहा कि जब मुझे समारोह के लिए न्योता आया तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. यह मेरे लिए बेहद ही ख़ास क्षण था. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे न्योता क्यों मिला है. आखिर मेरे अंदर ऐसा क्या है. यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मैं दुनिया के सबसे ऐतिहासिक पलों की गवाह बनने जा रही हूं.

कौन है मंजू मल्ही

मंजू मल्ही एक पेशेवर शेफ हैं जो ‘ओपन एज’ नाम की परोपकारी संस्था में 2016 से कार्यरत हैं. यह संस्था लंदन में 50 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है.

मंजू मल्ही का बचपन भारत में गुजरा है

मल्ही का जन्म ब्रिटेन में हुआ है. वह शेफ के साथ- साथ एक लेखक भी हैं जो खाने पीने की चीजों पर लिखा करती हैं. उनकी परवरिश उत्तर-पश्चिम लंदन में हुई है और वह एंग्लो-भारतीय व्यंजन की विशेषज्ञ हैं. उनका बचपन भारत में भी गुजरा है.

ये भी पढ़ें: दुकान का ताला तोड़ सिर्फ दाहिने पैर के लिए 200 जूते चुरा ले गए चोर, जानें ऐसा क्यों किया

Source

Share

Related post

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े गैस कॉम्प्लैक्स पर दागीं मिसाइलें, भारत पर क्या असर?

ईरान ने तोड़ी UAE की कमर! सबसे बड़े…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने ऐसी रणनीति अपनाई है, जिसका असर सिर्फ युद्ध…
‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 38 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर…
नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री,…

Share भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए…