• June 5, 2023

ओडिशा में एक और हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा में एक और हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे
Share

Odisha Goods Train Derailed: ओडिशा में आज (5 जून) एक और रेल हादसा हुआ है. राज्य के बारगढ़ में मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. ये रेल हादसा बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के तीन के बाद हुई है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बारगढ़ जिले समरधरा के पास एसीसी रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. ट्रेन मेदापल्ली के पास डिरेल हुई है. ये मालगाड़ी बरगढ़ जिले के डूंगरी चूना पत्थर खदान से बरगढ़ की तरफ जा रही है. 

कहा जा रहा है पहिए के फटने के चलते ट्रेन के 5 कंटेनर पलट गए. इस घटना में किसी के घायल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. हादसा बारगढ़ मौजूद एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में चूना पत्थर ले जाते समय हुआ.

हादसा बारगढ़ के पास एसीसी सीमेंट प्लांट के अंदर बिछाए गए प्राइवेट ट्रैक पर हुआ है, जो कि प्राइवेट साइडिंग है, जिसका संचालन रेलवे की तरफ से नहीं होता है. यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरोगेज लाइन है. निजी साइडिंग के चलते इस लाइन का रखरखाव रेलवे की तरफ से नहीं किया जाता है. हादसे के बाद मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने क्यों सुनाया कार चलाते हुए एक्सीडेंट होने वाला किस्सा, जानें ओडिशा रेल हादसे से कनेक्शन 



Source


Share

Related post

J&K police foil government staffer bid to trap ex-lover’s husband in drug case

J&K police foil government staffer bid to trap…

Share Police have arrested the accused, Tariq Ahmad Sofi, employed with wildlife department in Ganderbal. SRINAGAR: J&K police…
‘Deep links with AAP’: BJP calls CJP protest at Jantar Mantar Arvind Kejriwal’s ‘pet project’

‘Deep links with AAP’: BJP calls CJP protest…

Share NEW DELHI: The BJP on Sunday turned its guns on the AAP over the CJP protest at…
Amit Shah presents President’s Colour to Puducherry Police

Amit Shah presents President’s Colour to Puducherry Police

Share Union home minister Amit Shah on Sunday presented the prestigious President’s Colours to the Puducherry Police in…