• June 11, 2023

जापान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता, जानें कहां था एपिसेंटर

जापान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता, जानें कहां था एपिसेंटर
Share

Japan Earthquake: उत्तरी जापान के होक्काइडो प्रान्त मेंरविवार (11 जून) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूनाइट्स स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, रिक्टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. हालांकि गनीमत यह है कि फिलहाल किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र उराकावा शहर के तट पर था. जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप जापान के समयानुसार, शाम 6:55 बजे आया.  

एजेंसी ने कहा कि इसने चिटोज और अत्सुमाचो शहरों सहित अधिकांश द्वीपों को हिला कर दिया. गौरतलब है कि इससे पहले 26 मई को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर तब भी भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी. 

ये भी पढ़ें: South Africa Earthquake: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भूकंप के तेज झटके, जानें कैसे हैं हालात



Source


Share

Related post

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें…

Share अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार 13 दिनों…
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित है

क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?…

Share इजरायल ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम जारी…
5.5 magnitude earthquake hits western Iran

5.5 magnitude earthquake hits western Iran

Share A magnitude 5.5 earthquake struck western Iran on Monday, according to the European-Mediterranean Seismological Centre. The quake…