• October 3, 2023

‘जब वी मेट’ के सीक्वल पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी ने मुझसे पूछा नहीं…

‘जब वी मेट’ के सीक्वल पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी ने मुझसे पूछा नहीं…
Share

Jab We Met Sequal: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) हिट साबित हुई थी. लोगों को ये स्टोरी बहुत पसंद आई थी और वह अभी भी इसे देखना पसंद करते हैं. जब वी मेट को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था और पिछले कुछ समय से इसके सीक्वल की खबरें सामने आ रही थीं. रिपोर्ट्स की माने तो इम्तियाज अली को जब वी मेट के सीक्वल के लिए अप्रोच किया है. हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं है कि पुरानी कास्ट शाहिद और करीना भी सीक्वल का हिस्सा होगी की नहीं. अब इम्तियाज अली ने इसके सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ चैट सेशन में हिंट दिया था कि वह इम्तियाज अली के साथ कोलेबरेशन करने वाले हैं. जिसके बाद से फैंस जब वी मेट 2 को बातचीत करने लगे थे. अगर जब वी मेट 2 आती है तो शाहिद और इम्तियाज 16 साल बाद साथ आते.

इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी
इम्तियाज अली ने अब जब वी मेट सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने न्यूज 18 से खास बातचीत में इस बारे में बात की. उन्होंने कहा-नहीं, ये नहीं बन रही है. इम्तियाज ने आगे कहा- मेरे पास अभी तक जब वी मेट 2 के लिए स्टोरी नहीं है. मैंने इस बारे में कई आर्टिकल्स में पढ़ा है. किसी ने ये पब्लिश करने से पहले नहीं पूछा तो मुझे नहीं पता इस बारे में क्या कहा जाए. लेकिन देखते हैं क्या होता है.

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चमकीला को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे. इम्तियाज ने फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि ये जल्द ही आने वाली है. उम्मीद करता हूं ऑडियन्स को ये पसंद आएगी. चमकीला के लिए शूट करना बतौर फिल्ममेकर काफी अलग है.

ये भी पढ़ें: Dipika-Shoaib ने अपने लाडले रूहान की पहली आउटिंग की झलक की शेयर, एक्ट्रेस ने प्यारी तस्वीर पोस्ट कर लिखा- ‘घूमी टाइम’



Source


Share

Related post

सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर किसने किया सबसे ज्यादा नुकसान? ऐसा न होता तो बॉर्डर 2 की होती बंपर कम

सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर किसने किया…

Share सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब…
‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे फ्राइडे किया कमाल, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के उड़ा दिए परखच्चे

‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे फ्राइडे किया कमाल, रानी मुखर्जी…

Share शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘ओ’रोमियो’ को थिएटर में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं और…
Saba Pataudi posts RARE wedding picture of Randhir Kapoor and Babita, wishes happy birthday – see post | Hindi Movie News – The Times of India

Saba Pataudi posts RARE wedding picture of Randhir…

Share Saba Pataudi shared a rare wedding photo of Randhir Kapoor and Babita, wishing him a happy birthday…