• November 14, 2023

ड्रग्स केस में फंसने के बाद क्या रिया चक्रवर्ती को कास्ट करने से डरते हैं डायरेक्टर्स?

ड्रग्स केस में फंसने के बाद क्या रिया चक्रवर्ती को कास्ट करने से डरते हैं डायरेक्टर्स?
Share

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह ड्रग्स केस में जेल जा चुकीं उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 बेहद बुरा साबित हुआ. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी तहस-नहस हो गई थी. उस समय रिया को कई सारी मुश्किलों का समाना करना पड़ा था.

क्या रिया चक्रवर्ती को कास्ट करने से डारते हैं डायरेक्टर्स?
दरअसल, उनपर आरोप था कि वे सुशांत को ड्रग्स करवाती हैं. इस वजह से एक्ट्रेस लंबे समय तक विवादों से घिरी रहीं. वहीं सोशल मीडिया पर सुशातं के फैंस ने एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई थी. वहीं इन विवादों का असर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा है. इस बात का खुलासा खुद रिया चक्रवर्ती ने किया है. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

एक्ट्रेस का छलका दर्द
हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने अपने डूबते करियर को लेकर खुलकत बात की है. उन्होंने कहा कि ‘लोग अब मुझे फिल्मों में लेने से डरते हैं. लेकिन मैं अब भी यही उम्मीद करती हूं कि सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए.’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ‘पहले के मुकाबले काफी चीजें बेहतर हो गई हैं सही बताऊं तो अब ट्रोल्स मुझे टार्गेट नहीं करते हैं.’


बता दें कि रिया हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023′ का हिस्सा रह थीं. इस दैरान रिया ने बताया था कि वह अब ड्रग्स और सुसाइड पर बात करके तंग आ चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि ‘जो होगा जैसा भी होगा, अब सब एजेंसी तय करेगी. मुझे कानून पर पूरा भरोसा है. जब सही वक्त आएगा, तो वह अपना वर्डिक्ट देंगे.’ वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते लंबे समय ले रिया फिल्मों में तो नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्होंने रियलिटी शो रोडिज में नजर आ चुकी हैं. इस शो में उन्होंने जज की कुर्सी संभाली थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 30 Written Live Updates: अरुण के साथ झगड़े में अनुराग ने खोया आपा, बिग बॉस ने सभी घरवालों को दी सजा




Source


Share

Related post

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का…

Share बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर…
‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज

‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय…

Share अहमद खान की स्टार-स्टडेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही…
क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल

क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने…

Share हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ का इंडियन प्रीमियर शनिवार को मुंबई…