• December 21, 2023

‘भारत के मुसलमान दुन‍िया में सबसे सुरक्ष‍ित ही नहीं, बल्कि…’, बोले यूपी के मंत्री दान‍िश अंसा

‘भारत के मुसलमान दुन‍िया में सबसे सुरक्ष‍ित ही नहीं, बल्कि…’, बोले यूपी के मंत्री दान‍िश अंसा
Share

Danish Azad Ansari on PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है क‍ि दुन‍िया के क‍िसी भी देश की तुलना में भारत के मुसलमान सबसे ज्‍यादा सुरक्ष‍ित हैं और सुरक्ष‍ित महसूस करते हैं. इस बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्यमंत्री दान‍िश आजाद अंसारी ने प्रत‍िक्र‍िया देते हुए कहा कि न‍िश्‍च‍ित तौर पर पीएम मोदी की बात 100 फीसदी सही है. 

एबीपी न्‍यूज़ से बातचीत में अल्पसंख्यक कल्याण के साथ-साथ मुस्लिम वक्फ एवं हज व‍िभाग के मंत्री दान‍िश आजाद अंसारी ने यह भी कहा कि मुसलमान यहां सुरक्ष‍ित ही नहीं, बल्‍क‍ि वो खुशहाल भी हैं. हमारी सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ अल्‍पसंख्‍यक मुस्‍ल‍िम समाज को लगातार व‍िकास के साथ जोड़ने का काम क‍िया है.

उन्‍होंने आगे कहा क‍ि मुस्‍ल‍िम समाज की हर मामलों में यानी तालीम, तरक्‍की, रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने पर बात की गई. इससे मुस्‍ल‍िम समाज में व‍िकास की भावना पैदा हुई है. मुस्‍ल‍िम वर्ग के आम पर‍िवार में जन्‍म लेने वाली यूपी के म‍िर्जापुर की सान‍िया म‍िर्जा ज‍िसके प‍िता टीवी मैकेनिक थे, उनको सरकार की योजनाओं का लाभ म‍िला और समाज ने प्रोत्‍साह‍ित क‍िया. आज वह भारत की पहली मुस्‍ल‍िम फाइटर पायलट बनी हैं. वर्ल्‍ड बॉक्‍स‍िंग चैंप‍ियनश‍िप में न‍िकहत जरीन ने गोल्‍ड मेडल जीता है. क‍िसी भी तपके के लोग हो हर क‍िसी को व‍िकास से जोड़ने के ल‍िए सरकार में काम क‍िया जाता है. 

‘भारत में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं’ 

पीएम मोदी ने फाइनेंश‍ियल टाइम्‍स को द‍िए इंटरव्‍यू में कहा था क‍ि भारत में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता है. आम लोगों की ज‍िंदगी में बड़ा बदलाव आया है और रोजगार म‍िलने की रफ्तार बढ़ी है. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में तीन आपराधिक विधेयक पारित, गृह मंत्री अमित शाह बोले, ‘तारीख पर तारीख का दौर चला जाएगा’



Source


Share

Related post

राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल

राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम,…

Share भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया,…
US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर ट्रंप के सामने PM मोदी की दो टूक, जी-7 मंच से दुनिया को संदेश

US हमले में 3 भारतीयों की मौत पर…

Share प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 जून, 2026) को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 देशों के…
‘Same land that produced Aurangzeb also produced people like him’: Sanjay Raut’s swipe at PM Modi

‘Same land that produced Aurangzeb also produced people…

Share Prime Minister Narendra Modi and Senior Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut (File photo) NEW DELHI: Senior…