• February 11, 2024

पाकि‍स्‍तान के कार्यवाहक पीएम काकर ने जताई ‘त्र‍िशंकु संसद’ की आशंका, जानें ‘इंटरनेट’ बैन करने की क्या बताई वजह

पाकि‍स्‍तान के कार्यवाहक पीएम काकर ने जताई ‘त्र‍िशंकु संसद’ की आशंका, जानें ‘इंटरनेट’ बैन करने की क्या बताई वजह
Share

Pakistan Elections 2024: पाक‍िस्‍तान की नेशनल असेंबली की 265 में से अभी 255 सीटों पर ही नतीजों का ऐलान क‍िया गया है. 8 फरवरी को आम चुनाव के दो द‍िन बाद भी अभी मतगणना जारी है.

इस बीच पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर का बड़ा बयान आया है, ज‍िसमें उन्‍होंने मौजूदा चुनाव पर‍िणामों की स्‍थ‍ित‍ि को भांपते हुए देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावना जताई है. इन पर‍िणामों के बाद ‘त्र‍िशंकु संसद’ की ज्‍यादा उम्‍मीद जताई जा रही है. 

अनवर-उल-हक काकर का कहना है क‍ि कम्युन‍िकेशन चैनलों और सोशल मीडिया को बंद करने का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था. इस तरह का न‍िर्णय स‍िर्फ सुरक्षा कारणों के चलते ल‍िया गया था. 

पीटीआई ने चुनाव पर‍िणामों में देरी के लगाए आरोप

अहम बात यह है क‍ि कार्यवाहक पीएम काकर की यह टिप्पणी उस वक्‍त आई है जब जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई चुनाव आयोग के अधिकारियों पर जानबूझकर पर‍िणामों को देर से घोष‍ित करने के आरोप लगा रही है. नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पीएमएल-एन के पक्ष में धांधली कराए जाने और जानबूझकर इंटरनेट को सस्‍पेंड करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 
 
चुनाव से पहले ही बलूचिस्तान में हुईं थीं 2 आतंकी घटनाएं

अनवर-उल-हक काकर ने कहा, “कार्यवाहक सरकार की ज‍िम्‍मेदारी सुरक्षा सुनिश्चित करना था. चुनाव से पहले बलूचिस्तान प्रांत में 2 आतंकवादी घटनाएं हुईं थी जिसने लोगों को रियल टाइम खतरे की याद दिला दी थी. इसके चलते ही सुरक्षा के लि‍हाज से अफसरों को कम्‍युन‍िकेशन चैनलों को बंद करने के आद‍ेश द‍िए थे, ज‍िसके कोई राजनीत‍िक मायने नहीं थे. 

‘पूर्व के चुनावों में रही सेना की भागीदारी’ 

कार्यवाहक पीएम ने पाकिस्‍तान में पहले हुए चुनावों में सेना की भागीदारी को स्‍वीकार क‍िया है. उन्‍होंने कहा क‍ि पाकि‍स्‍तान में संक्रमणकालीन और व‍िकासवादी लोकतंत्र है. इससे इनकार नहीं क‍िया जा सकता क‍ि जब-जब सत्ता बदलाव होता है तो खींचतान होती रही है. 

यह भी पढ़ें: इमरान खान की पार्टी PTI भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी, गठबंधन के लिए बुलाई बैठक



Source


Share

Related post

होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?

होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल…

Share मिडिल ईस्ट में फिर से जंग जैसे हालात और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी अस्थिरता की वजह…
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद

क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान…

Share Iran US Aim End War: अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध खत्म करने को लेकर कोशिशें…
कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी .32 बिलियन की मदद, भारत ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल

कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी $1.32 बिलियन…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom IMF ने पाकिस्तान को कर संग्रह…