• July 7, 2024

अनंत ने चूमा हाथ, राधिका ने लगाया गले… संगीत नाइट से सामने आया सलमान खान का शानदार वीडियो

अनंत ने चूमा हाथ, राधिका ने लगाया गले… संगीत नाइट से सामने आया सलमान खान का शानदार वीडियो
Share

Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Night: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगे. वे अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. 5 जुलाई को राधिका-अनंत की संगीत सेरेमनी हुई जिसमें बॉलीवुड सितारों की महफिल सजी. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी महफिल में चार चांद लगाने पहुंचे.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पहुंचे सलमान खान ने कपल के साथ खूब डांस किया और जमकर मस्ती की. वहीं होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने भी सुपरस्टार को खूब इज्जत दी. संगीत सेरेमनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अनंत अंबानी सलमान को सलाम करते और उनका हाथ चूमते दिख रहे हैं. वहीं ब्राइड टू बी राधिका भाईजान को गले लगाती नजर आ रही हैं.


अनंत ने चूमा हाथ, राधिका ने लगाया गले
वायरल वीडियो में सलमान खान ब्लैक कलर की टीशर्ट-पैंट पहने दिख रहे हैं. वहीं अनंत अंबानी लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं. वहीं राधिका मर्चेंट सिल्वर कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं. सलमान को देखकर पहले अनंत उन्हें हाथ से सलाम का इशारा करते हैं और फिर उनके दोनों हाथों को चूम लेते हैं. वहीं बाद में सलमान और राधिका एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं.

कपल के साथ सलमान ने किया भांगड़ा
सलमान खान को वीडियो में ढोल बजाते, तालिया बजाते और झूमते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा वे अनंत और राधिका के साथ जमकर भांगड़ा भी करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान और अनंत का बॉन्ड देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और अनंत के जेस्चर की तापीफ भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर की शादी को ट्रोल कर रहे ट्रोलर्स को दी वॉर्निंग, बोले- ‘फैमिली पर आंच आई तो बर्दाश्त नहीं करूंगा’




Source


Share

Related post

‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान

‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट…

Share सलमान खान ने बुधवार को पोस्ट के जरिए दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया…
Shabana Azmi, Prakash Raj Sit In Truck With CJP Protesters; Salman Khan Breaks Silence On Health Concerns

Shabana Azmi, Prakash Raj Sit In Truck With…

Share Last Updated:July 20, 2026, 23:59 IST Shabana Azmi and Prakash Raj joined CJP protesters during the ‘Chalo…
‘आपकी तबीयत कैसी है?’, सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल

‘आपकी तबीयत कैसी है?’, सलमान खान की हेल्थ…

Share शुक्रवार रात मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए सपोर्ट सेंटर पर एक्टर सलमान खान स्पॉट किए…