• September 23, 2024

‘पहचान लिया न’, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉल कर दी अवैध कॉल सेंटर माफिया को धमकी

‘पहचान लिया न’, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉल कर दी अवैध कॉल सेंटर माफिया को धमकी
Share

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों जेल में बंद हैं. इसके बावजूद वह लोगों को डरा धमकाकर फिरौती की मांग कर रहा है. इसके लिए वह बकायदा वीडियो कॉल भी कर रहा है. ऐसा ही एक वीडियो कॉल अवैध कॉल सेंटर माफिया कुणाल छाबड़ा के पास भी आया. हालांकि, ये कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. छाबड़ा से लॉरेंस ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है.

कुणाल छाबड़ा को यकीन दिलाने के लिए लॉरेंस ने पहले वीडियो कॉल किया और कहा कि पहचान लिया मैं ही हूं. लॉरेंस का ये कॉल ऐसे वक्त पर आया, जब वह जेल में बंद है. वहीं, छाबड़ा ने लॉरेंस को बताया कि वह दुबई में है. इसके बाद लॉरेंस ने वॉइस कॉल कर कुणाल से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. इस पर कुणाल ने कुछ दिन का वक्त मांगा, लेकिन लॉरेंस ने वक्त देने से इनकार कर दिया. लॉरेंस ने कहा, हमारी हर वक्त तुम्हारे ऊपर नजर है. तू कितनी बार टॉयलेट जाता है, ये भी हमें पता है. 

एक और उद्योगपति को आई धमकी भरी कॉल

राजधानी दिल्ली में इन दिनों गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड का खौफ छाया हुआ है. राजधानी के तमाम बड़े उद्योगपतियों को धमकियां मिल रही हैं. ये धमकियां लॉरेन्स बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से दी गई हैं. इससे पहले ग्रेटर कैलाश के रहने वाले सॉन्ग प्रोड्यूसर अमन बत्रा को भी ऐसा ही धमकी भरा कॉल आया. उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इतना ही नहीं पैसे न देने पर इलाज कर देने की धमकी दी गई है. 

दिल्ली पुलिस ने जांच की शुरू

कॉल करने वाले शख्स ने खुद को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया. उसने अमन बत्रा से 5 करोड़ रुपये की डिमांड की है. धमकी मिलने के बाद अमन ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. 

कौन है लॉरेंस बिश्नोई

अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम खूब लिया जाता है. पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे लॉरेंस बिश्नोई पर दो दर्जन से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक्सटॉर्शन और मर्डर सबसे ज्यादा है. इसकी गैंग में सैकड़ों लोग शामिल है. वैसे तो लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन जेल में बैठकर भी उसका अपनी गैंग पर पूरा कंट्रोल रहता है और लगातार अपराध करता जाता है. पंजाब के प्रसिद्ध सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में भी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का ही हाथ था. 



Source


Share

Related post

Founder lands, CJP holds its first protest in capital

Founder lands, CJP holds its first protest in…

Share NEW DELHI: What began as a satirical online response to remarks attributed to the chief justice of…
Court convicts Bihar BJP MLA in New Year bash firing case

Court convicts Bihar BJP MLA in New Year…

Share A Delhi court on Saturday convicted Raju Kumar Singh, BJP MLA from Sahebganj in Muzaffarpur, in an…
PM Modi inspects indigenous defence systems at Surat facility, briefed about desi light tank Zorawar

PM Modi inspects indigenous defence systems at Surat…

Share NEW DELHI: PM Narendra Modi on Friday visited the Armed Systems Complex of Larsen & Toubro (L&T)…