• June 7, 2025

PAK में सूखी चिनाब नदी तो ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी, बोले- ‘हम भारत को वॉटर वॉर में…’

PAK में सूखी चिनाब नदी तो ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी, बोले- ‘हम भारत को वॉटर वॉर में…’
Share

भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है. भारत से बातचीत की पेशकश के बाद एक बार फिर से PAK ने गीदड़भभकी देनी शुरू कर दी है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नया बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद जल युद्ध में भारत को हरा देगा.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच आधिकारिक रूप से बातचीत बंद है. हालांकि, हाल ही में विदेश दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर की थी.

ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी 
पाकिस्तान के समा टीवी से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा कि चिनाब नदी में पानी का प्रवाह जितना होना चाहिए, उससे काफी कम है. ये पाकिस्तान के जल अधिकारों को प्रतिबंधित करने के लिए भारत की तरफ से जानबूझकर की गई कार्रवाई है. ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत पारंपरिक युद्ध में पराजित हुआ और अब हम उन्हें जल युद्ध में भी हरा देंगे. साथ ही कहा कि उन्हें इस बारे में भारत के साथ किसी भी बैक चैनल से बातचीत के बारे में पता नहीं है. 

पाकिस्तान ने भारत को चार बार लिखा लेटर
इसी बीच इस्लामाबाद ने नई दिल्ली को कई औपचारिक पत्र भेजकर सिंधु जल समझौते की समीक्षा करने को कहा है. रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को चार बार पत्र लिखा, जिनमें से तीन ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिखे गए. 

इस मामले पर भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर रखी है. (24 अप्रैल, 2025) को औपचारिक रूप से पाकिस्तान को सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले की जानकारी दी गई थी. भारत की जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि सद्भावना के साथ संधि का सम्मान करने का दायित्व संधि के लिए मौलिक है. हालांकि, हमने देखा है कि पाकिस्तान भारत के जम्मू और कश्मीर को बार-बार आतंकियों के जरिए निशाना बनाने की कोशिश करता है.

ये भी पढ़ें:

कौन हैं प्रोफेसर माधवी लता, जिन्होंने 17 साल की चिनाब ब्रिज के लिए मेहनत




Source


Share

Related post

‘We cannot assist once you exit Iran’: Indians asked not to approach land borders without embassy coordination | India News – The Times of India

‘We cannot assist once you exit Iran’: Indians…

Share NEW DELHI: The Indian Embassy in Tehran has issued an advisory asking Indian nationals in Iran not…
‘Matter of relief’: Indian embassy in Saudi says ‘no Indian fatality’ after projectile hits Al Kharj | India News – The Times of India

‘Matter of relief’: Indian embassy in Saudi says…

Share NEW DELHI: The Indian embassy in Riyadh on early Monday denied reports of any Indian deaths in…
Tuskers, camels, cadre line up as Nitish Kumar’s son Nishant joins JDU | India News – The Times of India

Tuskers, camels, cadre line up as Nitish Kumar’s…

Share PATNA: Outgoing Bihar CM and JD(U) president Nitish Kumar’s 50-year-old son Nishant Kumar, who had long stayed…