• December 1, 2025

‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’, पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा

‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’, पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा
Share


पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी. इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता. 

रोहित और विराट की विश्व कप में जगह पक्की हो गई है- श्रीकांत

श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा एक अलग ही स्तर पर खेल रहे हैं. इन दोनों के बिना 2027 विश्व कप की योजनाएं सफल नहीं होंगी. आपको एक छोर पर रोहित और दूसरे पर विराट की ज़रूरत होती है. इस पर कोई सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि रांची में इसी साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को मानसिक रूप से ध्वस्त कर दिया था. श्रीकांत ने कहा, “अगर रोहित और कोहली 20 ओवर तक बल्लेबाज़ी करते हैं, तो विरोधी टीम हार जाती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यही हुआ. वे सचमुच बल्लेबाज़ी से आउट हो गए.”

विराट और रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता- क्रिस श्रीकांत

पूर्व भारतीय ओपनर के क्रिस श्रीकांत ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने के बावजूद रोहित और विराट की प्रतिबद्धता और फिटनेस देख सभी संदेह हमेशा के लिए खत्म हो जाने चाहिए. वह कहते हैं, “उन्होंने बहुत मेहनत की है. सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हुए इस तरह की मानसिकता बनाए रखना आसान नहीं होता है. जहा तक मेरा सवाल है, उन्होंने 2027 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. हम उनके बिना नहीं जीत सकते.”



Source


Share

Related post

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने छोड़ा नॉन-वेज, बोले- उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया

पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने…

Share विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के ही सबसे प्यारे कपल हैं. इस कपल…
तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS

तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी…

Share IPL 2026 PBKS vs MI Full Highlights: धर्मशाला में तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के मुंह से…
कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज; रिंकू-रघुवंशी ने मचाया कोहराम

कोलकाता को हराना है, तो RCB को करना…

Share RCB vs KKR 1st Innings Full Highlights: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बारिश…