• January 28, 2026

RBI ने किया फरवरी के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट का ऐलान, ब्रांच विजिट करने से पहले जान लें डिटेल

RBI ने किया फरवरी के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट का ऐलान, ब्रांच विजिट करने से पहले जान लें डिटेल
Share

February Bank Holiday: जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और अब फरवरी का महीना शुरू होने वाला है. अगर ऐसे में आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम इस महीने निपटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं. कहीं ऐसा न हो कि ब्रांच विजिट करने पर आपको पता चले कि बैंक आज बंद है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी के लिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. इसमें वीकली ऑफ के अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां और राज्यों के अपने त्योहारों के हिसाब से छुट्टियां शामिल हैं. बैंक हॉलिडे लिस्ट की जानकारी इसलिए भी जरूरी है कि ताकि आखिरी समय की परेशानियों से बचने के साथ-साथ फाइनेंशियल कामों को भी आसानी से मैनेज करने में मदद मिले. 

फरवरी 2026 में बैंक में छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
  • 14 फरवरी (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 15 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
  • 22 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
  • 28 फरवरी (शनिवार) – चौथा शनिवार

इन तारीखों पर पूरे भारत में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक ब्रांच बंद रहेंगे.

राज्य-वार बैंक हॉलिडे की लिस्ट

  • 15 फरवरी– महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. चूंकि 2026 में महाशिवरात्रि रविवार को पड़ रही है इसलिए इस दिन बैंक वैसे भी वीकली ऑफ के चलते बंद रहेंगे. 
  • 18 फरवरी – तिब्बती नव वर्ष के उत्सव के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 
  • 20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

चूंकि त्योहारों या किसी खास मौके के चलते छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं इसलिए ग्राहकों को बैंक शाखा में जाने से पहले अपने लोकल RBI हॉलिडे कैलेंडर की जांच करने की सलाह दी जाती है.

बैंक बंद रहे या न रहे ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज 24*7 चालू रहती हैं. बैंक हॉलिडे के दौरान आप चाहे तो UPI ट्रांजैक्शन, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा, ATM से कैश विदड्रॉल करने और बैलेंस चेक करने की भी सुविधा मिलती रहेगी. हालांकि, अगर आपको चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या ओवर-द-काउंटर सर्विस चाहिए, तो ब्रांच खुलने तक का इंतजार करना होगा. 

ये भी पढ़ें:

डिफेंस प्रोडक्शन से लेकर काउंटर टैररिज्म तक… EU के साथ इतिहास का सबसे बड़ा FTA, पीएम बोले- सभी को फायदा 



Source


Share

Related post

फरवरी में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार, जानें लें कितने दिन बैंक रहेंगे बंद

फरवरी में है बैंकों में छुट्टियों की भरमार,…

Share Bank Holiday in February 2024: साल का पहला महीना अब समाप्त होने वाला है. फरवरी की शुरुआत…