- February 4, 2026
आज फोकस में रहेंगे ट्रेंट, NHPC और बजाज फाइनेंस के शेयर, नतीजे बदल सकते हैं बाजार का रूख
Stocks in focus: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील के चलते मंगलवार को शेयर बाजार में गजब की तेजी आई. एनालिस्ट का कहना है कि बजट में F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने के ऐलान के बाद निफ्टी में शुरू हुई बिकवाली के बाद अब इसमें आया तेज उछाल शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में संभावित बदलाव का संकेत देता है क्योंकि इंडेक्स ने अपने अहम मूविंग एवरेज को फिर से हासिल कर लिया है.
जहां तक रही आज की बात, तो गिफ्ट निफ्टी शेयर बाजार के कमजोर शुरुआत होने के संकेत दे रहे हैं. गिफ्ट NIFTY 51.50 पॉइंट्स या 0.20 परसेंट की गिरावट दिखा रहा है. निफ्टी फ्यूचर्स 25,813.50 के लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है. आज के कारोबार में ट्रेंट, BPCL, बजाज फाइनेंस, मैनकाइंड फार्मा, अपोलो टायर्स जैसी कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग वजहों से फोकस में रहने वाले हैं.
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
ट्रेंट, NHPC, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और अपोलो टायर्स के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि ये कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी.
बजाज फाइनेंस
मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने कारोबारी साल 2026 की तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 6 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ कंपनी का मुनाफा 4,066 करोड़ रुपये रहा. मुनाफे में ये गिरावट मुख्य रूप से बढ़े हुए ECL प्रोविजन और नए लेबर कोड के वन-टाइम चार्ज की वजह से आई है. इन्हें एडजस्ट करने के बाद प्रॉफिट 23 परसेंट बढ़कर 5,317 करोड़ रुपये हो गया.
मैनकाइंड फार्मा
भारतीय दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने भी मंगलवार को तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 380 करोड़ रुपये से बढ़कर 409 करोड़ रुपये (45.3 मिलियन डॉलर) हो गया है. Gas-O-Fast एंटासिड टैबलेट और मैनफोर्स कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के मुनाफे की बड़ी वजह लंबी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कंपनी की बनाई दवाओं की मजबूम घरेलू मांग है.
BPCL
सरकारी रिफाइनर भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने आने वाले वित्त वर्ष के लिए अपनी पूंजीगत खर्च योजना को 35 परसेंट बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पेट्रोकेमिकल्स में आक्रामक रूप से आई तेजी के चलते हुआ है. जबकि इसकी प्रतिस्पर्धी इंडियन ऑयल और ONGC ने अपने निवेश बजट में कटौती की है.
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने मंगलवार को दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के लिए अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12 परसेंटकी बढ़ोतरी के साथ 624 करोड़ रुपये बताया. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 557 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज एडहेसिव, सीलेंट और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स बनाती है.
AB Capital
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने भी मंगलवार को दिसंबर तिमाही के अपने नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 परसेंट की उछाल के साथ 945 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह पिछले साल के 708 करोड़ रुपये से ज्यादा है. तिमाही नतीजे का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
क्यों एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर्स को ट्रेड डील से रखा बाहर? जानें क्यों हैं ये संवेदनशील क्षेत्र?