• February 4, 2026

‘ये फिल्म एक खास धर्म को निशाना बनाती है’, ‘द केरल स्टोरी 2’ पर एक्ट्रेस ने उठाए सवाल

‘ये फिल्म एक खास धर्म को निशाना बनाती है’, ‘द केरल स्टोरी 2’ पर एक्ट्रेस ने उठाए सवाल
Share

इन दिनों कई फिल्में रिलीज हो रही हैं या होने वाली हैं. कई फिल्में को ट्रेलर और टीजर रिलीज हुए हैं. जिनमें से कई फिल्मों के लेकर तो काफी एक्साइटमेंट हैं. तो वहीं कई फिल्में ऐसी भी हैं जो विवादों के घेरे में आ जाती हैं. ऐसी ही फिल्म है ‘द केरल स्टोरी 2’, हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही टीजर भी रिलीज किया गया है. जो फिलहाल बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. हाल ही में ‘रक्षाबंधन’ फेम एक्ट्रेस सादिया खतीब ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सादिया ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं. सादिया ने इस फिल्म को धर्म के नाम पर बांटने वाली फिल्म और एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है. उनके हिसाब से इस फिल्म का मकसद केवल बहस और चर्चा छेड़ना मात्र है. उनका ये भी कहना है कि ये फिल्म केवल एक खास धर्म को टारगेट करती है और उसे ही समाज के लिए खतरा बताती है.

क्या बोलीं सादिया?

सादिया ने लिखा, ‘एक मुसलमान और उससे कहीं ज्यादा एक भारतीय होने के नाते मैं ये देखते हुए बहुत डिस्टर्ब्ड और अपमानित महसूस कर रही हूं. ये मुझे बहुत दुखी करता है, इसलिए नहीं कि हम देख नहीं रहे हैं कि क्‍या हो रहा है – बल्‍क‍ि इसलिए कि हम सब इसे खामोशी से स्‍वीकार कर रहे हैं. प्रोपेगेंडा पर प्रोपेगेंडा, नफरत और डराना, ये सब बड़ी सावधानी से ‘सिनेमा’ और ‘जागरूकता’ के नाम पर लपेटकर परोसा जा रहा है.’

प्रोपेगेंडा फिल्म है ये

सादिया यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा, ‘जब एक पूरे समुदाय को बार बार आतंकवादी, एक विलेन या फिर ऐसे दिखाया जाता है कि वो प्‍यार के लायक इंसान भी नहीं हैं, तो क्‍या किसी ने सोचा है कि इससे उस पूरे समुदाय को कैसा महसूस होता है? जब अपने हर ओर इस तरह की नफरत देखते हैं. ये सीधे या छ‍िप-छिपाकर एक सिस्‍टम की तरह फैलाया जा रहा है. ऐसे जैसे ये सब आम बात है. नफरत बिकती है. प्रोपेगेंडा, सच्‍चाई से ज्यादा तेजी से फैलता है. लेकिन कितना! क्‍या इसका कोई अंत है.’

मेकर्स अपनी जिम्मेदारी समझें

सादिया ने इसे सिनेमा नहीं ब्लकि कंडीशनिंग करार दिया है, क्योंकि ये ट्रेंड में है. उनका मानना है कि हमारे देश में मुसलमानों के खिलाफ एक नफरत की आंधी चल रही है. ये केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहता है, स्कूल, ऑफस, सड़कों पर हर जगह है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए कहा है और कहा है एक फिल्म मेकरके नाते हम और बेहतर कर सकते हैं.

बता दें कि ‘केरल स्टोरी’ फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अद शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. हालांकि इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद झेलना पड़ा था. एक समुदाय विशेष ने त भी इस फिल्म को नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया था. कई जहों पर फिल्म को लेकर विरो भी हुए लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया था. तो वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ भी सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है.




Source


Share

Related post

Why age gap romance still rules Indian cinema: Govind Namdev, Shenaz Treasury, Vivek Agnihotri, Anant Mahadevan, Rahul Bhat and others discuss the truth behind timeless men and invisible women – Exclusive | Hindi Movie News – Times of India

Why age gap romance still rules Indian cinema:…

Share In the world of Indian cinema—where fantasy meets formula—few tropes have persisted as stubbornly as the tendency…
छावा-सिकंदर में उलझ के रह गए लोग, उधर ‘द डिप्लोमैट’ ने चुपचाप निकाला बजट का 180% !

छावा-सिकंदर में उलझ के रह गए लोग, उधर…

Share The Diplomat Box Office Collection Day 22: जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म द डिप्लोमैट के…
‘The Diplomat’ star John Abraham picks his side in the Russia-Ukraine War: I say this on record – The Times of India

‘The Diplomat’ star John Abraham picks his side…

Share Actor John Abraham has shared his views on the Russia-Ukraine war, saying he supports Russia and believes…