• March 15, 2026

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
Share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 38 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर ईरान अमेरिका पर हमला करता है तो वह उसके अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर हमला कर देंगे. अब लगभग चार दशक बाद अमेरिका ने इसी द्वीप पर बड़ा सैन्य हमला किया है. साल 1988 में ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के पत्रकार पोली टॉयनबी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के प्रति सख्त रवैया अपनाएंगे. उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिकी सैनिक या जहाज पर एक भी गोली चलाई गई तो वह खर्ग आइलैंड को निशाना बनाएंगे.

मौजूदा वक्त में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने खर्ग आइलैंड पर हमला किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने द्वीप पर मौजूद सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. हालांकि उन्होंने कहा कि तेल ढांचे को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया ताकि ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह प्रभावित न हो. खर्ग आइलैंड ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यह द्वीप देश के करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है और इसकी सुरक्षा ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है.

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने जहाजों की आवाजाही में बाधा डाली या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की कोशिश की तो अमेरिका और कड़ी कार्रवाई कर सकता है. उन्होंने कहा कि कई देश इस समुद्री रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेज सकते हैं. इनमें चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शामिल हो सकते हैं. दूसरी तरफ ईरान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल और ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सहयोगी देशों की ऊर्जा सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा सकता है.



Source


Share

Related post

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, जानें किस मुद्दे पर हुई डेढ़ घंटे बात

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ट्रंप ने ईरान को नौसैनिक घेराबंदी…
The 59-Year Itch: Here’s Why The UAE Is Finally Tearing Up Its OPEC Membership Card

The 59-Year Itch: Here’s Why The UAE Is…

Share Last Updated:April 28, 2026, 19:48 IST The primary driver behind this departure is the UAE’s desire to…
‘खराब हो रहे ईरान के हालात’, ट्रंप का दावा- होर्मुज ब्लॉकेड खोलने के लिए तेहरान ने किया अनुरोध

‘खराब हो रहे ईरान के हालात’, ट्रंप का…

Share US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जहां एक ओर बातचीत ठप पड़ी है, वहीं दूसरी…