• May 10, 2026

सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें

सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें
Share

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी के परिवार के लिए प्यार के लिए भी जाने जाते हैं. वो अपने माता पिता के साथ अपने पूरे परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं. आज भी मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी दोनों मां पर प्यार लुटाया हैं और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. 

दोनों मां को किया विश

सोशल मीडिया पर उन्होंने खास तस्वीरें शेयर की, जिसमें पहली तस्वीर बचपन की है. इसमें वो अपनी मां की गोद में बैठे हैं और प्यार से कैमरे की तरफ देख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वो सोफे पर अपनी मां सलमा खान के साथ बैठे हैं और उनके सिर पर हाथ रखा है. साथ ही तीसरी फोटो में वो अपनी दोनों मां सलमा खान और हेलेन के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के अपनी मां के प्रति सलमान खान का प्यार साफ देखा जा सकता है. साथ ही इस पोस्ट पर उन्होंने दोनों को हैप्पी मदर्स डे विश किया. 

ये भी पढ़ें: Sunday Box Office Live: ‘राजा शिवाजी’ ने की बंपर कमाई, ‘भूत बंगला’ का दिखा जलवा, जानिए रविवार को किसने मारी बाजी

कई फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भेज रहे हैं.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

वहीं काम की बात करें, तो सलमान खान जल्द ही अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इसके अलावा वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग के व्यस्त है, जिसमें वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस प्रोजेक्ट को वामशी पैडिपल्ली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं हाल ही में वो रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो करते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी, एयरपोर्ट पर राम चरण का दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेशन, ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं एक्टर




Source


Share

Related post

Pooja Dadwal: Salman Khan’s ‘Veergati’ co-star became a domestic help, lives in a chawl and runs a tiffin service, the ‘Sikandar’ actor paid for her medical expenses | – The Times of India

Pooja Dadwal: Salman Khan’s ‘Veergati’ co-star became a…

Share Actor Pooja Dadwal, who once appeared alongside Salman Khan in ‘Veergati’ went through a difficult personal life…
इंडिया का मोस्ट पॉपुलर एक्टर कौन? टॉप 5 में साउथ सुपरस्टार्स का दबदबा, बॉलीवुड से सिर्फ एक नाम

इंडिया का मोस्ट पॉपुलर एक्टर कौन? टॉप 5…

Shareइंडिया का मोस्ट पॉपुलर एक्टर कौन? टॉप 5 की लिस्ट में बॉलीवुड से सिर्फ एक नाम, साउथ एक्टर्स…
Priyanka Chopra’s photo dump features Salman Khan-Aishwarya Rai, Madhuri Dixit, Sridevi films: ‘Some here… some there…’ | Hindi Movie News – The Times of India

Priyanka Chopra’s photo dump features Salman Khan-Aishwarya Rai,…

Share Priyanka Chopra offered fans a glimpse into her recent days with a candid photo dump, capturing everything…