• May 16, 2026

‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान

‘मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से…’, जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान
Share

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर एक्शन तक, कई शानदार फिल्में की हैं. साथ ही कुछ फिल्मों में उन्होंने ऐसे स्टंट किए, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते थे. इसी बीच सलमान खान ने अपने फिल्मों और शूटिंग को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया हैं. 

80 फीट ऊंचे पहाड़ से कूदे थे सलमान 

90s में सलमान खान और संजय दत्त की बॉडी और फिटनेस फैंस को बहुत पसंद थीं. उन्होंने ऋतिक रोशन जैसे कई कलाकारों को फिटनेस की ट्रेनिंग भी दी थीं. हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने फिल्म ‘जागृति’ के एक हादसे के बारे में बताया कि एक सीन में उन्हें 80 फीट ऊंचे पहाड़ से कूदना था. उन्हें उस वक्त को याद करते हुए कहा. ‘नीचे से देखने पर मुझे लगा कि मैं ये जंप कर सकता हूं. पहले छोटे-छोटे बॉक्स रखे जाते थे, लेकिन इस बार तीन लेयर बॉक्स और ऊपर मैट्रेस रखा गया था. जब मैं ऊपर पहुंचा, तो वहां से नीचे बॉक्स दिखाई भी नहीं दे रहे थे क्योंकि पहाड़ बीच में मुड़ा हुआ था. मुझे सिर्फ अंदाजे से कूदना था.’

सलमान ने आगे कहा, ‘अगर मैं नीचे उतरकर कहता कि मैं जंप नहीं करूंगा, तो मुझे बहुत बुरा लगता. इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे ये करना ही होगा. ऊपर से बॉक्स इतने छोटे दिख रहे थे जैसे माचिस का डिब्बा हो. मैंने दौड़ते हुए छलांग लगाई और मेरा पैर फिसल गया. मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से छू गया और मैं नीचे गिर पड़ा.’ 

ये भी पढ़ें: ‘सरनेम से जज किया जाता है’, आरजे महवश के दिल के बेहद करीब है सीरीज ‘सतरंगी’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

स्केटिंग करते हुए लगाई छलांग 

इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के बारे में बताया, जिसमें उन्हें स्केटिंग करते हुए छलांग लगानी थी. उन्होंने कहा, ‘पहली बार जब मैंने जंप किया तो मैं ठीक से लैंड नहीं कर पाया. आसपास की बिल्डिंग्स से लोग मुझे देख रहे थे और उनकी हंसी भी सुनाई दे रही थी. हालांकि दूसरी बात मैं इतनी तेजी से आ रहा था कि लगा मैं सारे बॉक्स पार कर जाऊंगा. मैंने जंप करते हुए देखा कि बॉक्स पीछे छूटते जा रहे हैं. फिर मुझे सड़क दिखी और मैं कैमरे के पास बने गड्ढे में जाकर गिर गया. पीठ पर जोरदार चोट लगी थी और करीब डेढ़ मिनट तक मैं सांस ही नहीं ले पा रहा था.’

सलमान ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी 

साथ ही उन्होंने फिल्मों में अपने काम को लेकर बताया कि उन्होंने कभी किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं पढ़ी हैं. साथ ही कई फिल्मों में कहानी लिखने में भी मैंने मदद की हैं. वहीं बात करें काम की, तो सलमान आने वाले समय में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और वामशी पैडीपल्ली और दिल राजू के आने वाले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: लो कट ब्लाउज और घाघरा… 20 साल पहले मल्लिका शेरावत ने कान्स में यूं की थी एंट्री, सुपरस्टार ब्रिजित बर्दो से हुई थी तुलना



Source


Share

Related post

अरबाज खान की बेटी का पहला बर्थडे, सजी…

Share अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी बेटी सिपारा का पहला जन्मदिन मनाया. कपल की बेटी का…

Shah Rukh Khan’s net worth is Rs 12,000…

Share Shah Rukh Khan is widely regarded as one of India’s wealthiest actors, but a recent claim by…

Farah Khan reminds paparazzi of Salman Khan’s warning,…

Share Farah Khan reminds paparazzi of Salman Khan’s warning, tells photographers, ‘Salman bhai ne bola na peeche se…