• June 20, 2026

फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों को रौंद ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, जानें- कलेक्शन

फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों को रौंद ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, जानें- कलेक्शन
Share

शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल भरा रहा. जहां बॉलीवुड से शाहिद, रश्मिका और कृति की मच अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो वहीं वहीं साउथ से सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटि बंगाराम’ और हॉलीवुड की ‘टॉय स्टोरी 5’ भी रिलीज हुई. इनके अलावा एक हफ्ते पहले रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता से गवर्नर, मैं वापस आउंगा और हॉन्टेड 3 डी सहित कई फिल्में भी थिएटर में अभी चल रही हैं. ऐसे में टिकट खिड़की पर कंप्टीशन तगड़ा रहा. चलिए यहां जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इनमें से किसने बाजी मारी?

कॉकटेल 2 ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
होमा अदजानिया निर्देशित और शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. इसने सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के पहले दिन, शुक्रवार को 13.50 करोड़ कमाए हैं.

मा इंति बंगारम ने शुक्रवार कितना कलेक्शन किया?
सांमथा रुथ प्रभु की मा इंति बंगारम की ठीक ठाक शुरुआत हुई है. हालांकि ये शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 से पिछड़ गई.

  •  सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

मैं वापस आऊंगा ने दूसरे शुक्रवार कितनी की कमाई?
नई फिल्मों के बीच भी इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.90 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों भारत में नेट कमाई अब 14.15 करोड़ रुपये हो गई है.

भारत भाग्य विधाता ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
कंगना रनौत की एक हफ्ते पहले रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता की शुरुआत ही धीमी हुई थी. इसके बाद जैसे तैसे इसने एक हफ्ता पूरा किया लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसने पूरी तरह दम तोड़ दिया है.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को भारत भाग्य विधाता ने 0.10 करोड़ कमाए हैं
  • इसके बाद इसका भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन 6.65 करोड़ हुआ है.

हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट ने दूसरे शुक्रवार कितनी की कमाई?
विक्रम भट्ट निर्देशित हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट ने पहले हफ्ते में शानदार परफॉर्म करत हुए 15.90 करोड़ कमाए लिए थे. लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन भी चौपट होता नजर आ रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म  रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 51लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसका 8 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 16.41 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 First Review: ‘उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है’, आ गया शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू

पेद्दी ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
राम चरण की पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि नई फिलमों के आगे भी ये जमी हुई है. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

  • सैकनिल्क के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 1.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसका 16 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 229.75 करोड़ हुआ है.

है जवानी तो इश्क होना है ने तीसरे शुक्रवार कितना कमाया?
डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर है जवानी तो इश्क होना है ने भी तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 29 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसका 15 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 49.69 करोड़ रुपये हुआ है.

 ये भी पढ़ें:-थिएट्रिकल रन के बाद OTT पर कब और कहां रिलीज होगी शाहिद कपूर की Cocktail 2, यहां जानें पूरी डिटेल



Source


Share

Related post

‘Cocktail 2’ movie review: Homi Adajania and Luv Ranjan stir up a flavourless concoction

‘Cocktail 2’ movie review: Homi Adajania and Luv…

Share Fourteen years after Deepika Padukone danced barefoot on our heartstrings as the chaotic, unforgettable Veronica, Homi Adajania…
23 साल के करियर में शाहिद कपूर ने दी सिर्फ 2 HIT, पहचान बनाने में लग गए थे 3 साल

23 साल के करियर में शाहिद कपूर ने…

Share Shahid Kapoor Hit Movies: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर ‘ओ रोमियो’ के बाद एक और फिल्म…
मंगलवार को ‘मैं वापस आऊंगा’-‘हॉन्टेड 3 डी’ चमकी, कंगना की फिल्म ने तोड़ा दम

मंगलवार को ‘मैं वापस आऊंगा’-‘हॉन्टेड 3 डी’ चमकी,…

Share वीकेंड पर दबाकर कमाई करने वाली फिल्में अक्सर वीकडेज में मंदी की मार झेलती हैं. सिनेमाघरों में…