• June 25, 2026

भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई तबाही? USGS ने ‘महाविनाश’ पर कर दिया बड़ा खुलासा

भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई तबाही? USGS ने ‘महाविनाश’ पर कर दिया बड़ा खुलासा
Share

वेनेजुएला की राजधानी कराकास में आया भूकंप इसलिए बहुत खतरनाक साबित हुआ, क्योंकि यह एक डबल इवेंट था. अमेरिकी भूगर्भीय संस्था (USGS) के अनुसार, यहां पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और उसके सिर्फ 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का एक और तेज झटका आया. इस दूसरे भूकंप को मुख्य भूकंप यानी मेनशॉक माना जा रहा है. इस भूकंप की सबसे बड़ी वजह इसकी बहुत कम गहराई है. दोनों भूकंप जमीन की सतह से सिर्फ 10 से 13 किलोमीटर नीचे आए. भूकंप विज्ञान के अनुसार यह बहुत कम गहराई मानी जाती है.

भूकंप जब  बहुत कम गहराई पर आता है तो उसके झटके जमीन के ऊपर ज्यादा तेज महसूस होते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एनर्जी को सरफेस तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है और रास्ते में उसकी ताकत कम नहीं होती. इसी वजह से राजधानी कराकास और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके बहुत तेज महसूस किए गए और कई जगह इमारतें हिल गईं और कुछ ढह भी गईं. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले समय में आफ्टरशॉक्स यानी बाद के झटके आ सकते हैं. इनमें से कुछ झटके तेज भी हो सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Earthquake: वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा, एयरपोर्ट भी तबाह

वेनेजुएला में  राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने यह घोषणा की है. उन्होंने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए उन लोगों के प्रति संवेदना जताई है, जिन्होंने इस भूकंप में अपने प्रियजनों को खो दिया है. राजधानी कराकास में भूकंप से बड़ा नुकसान हुआ है. यहां एक 22 मंजिला इमारत पूरी तरह गिर गई और मलबे में बदल गई है. इस इमारत के मलबे को हटाने का काम जारी है. अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. इसी वजह से सरकार ने राहत और बचाव कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया है और लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो



Source


Share

Related post

Magnitude 5.0 Earthquake Hits Tibet As Authorities Warn…

Share News world Magnitude 5.0 Earthquake Hits Tibet As Authorities Warn Of Flood Risks Last Updated:August 28, 2026,…
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा…

Share इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार (15 अगस्त) की सुबह जबरदस्त भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी…
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें…

Share अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार 13 दिनों…