• August 29, 2026

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, ‘भारत के लोग…’

Share

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही और भारी संख्या में हुई जनहानि पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी गहरी संवेदना और इस मुश्किल घड़ी में एकजुटता व्यक्त की है. पार्टी ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस भयानक त्रासदी में खो दिया है और जो अभी भी अपने प्रियजनों के सलामत होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस संकट की घड़ी में नेपाल की जनता के हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

नेपाल में आए संकट पर सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के विदेश विभाग के चेयरमैन और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को आई भीषण बाढ़ पर पार्टी और देश की तरफ से संवेदना जताई है. उन्होंने इस संबंध में शनिवार (29 अगस्त, 2026) को एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है.

बयान में कहा गया, ‘भारत की जनता की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नेपाल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. हम पूरी तरह से नेपाल की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और देश के गंभीर आर्थिक और मानवीय क्षति पहुंची है.’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो अभी भी अपने प्रियजनों के सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं.’

भारत और नेपाल के रिश्ते पर बोले सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘भारत और नेपाल के बीच एक ऐसी सभ्यतागत विरासत है, जो आधुनिक देश और राज्यों के अस्तित्व में आने से पहले की है. यह साझा आस्था, संस्कृति और हिमालय की पारिस्थिति (इकोलॉजी) पर आधारित है, जिसने कई सदियों से हमारे दोनों देशों के लोगों को जोड़े रखा है.’

भारत-नेपाल की रिश्ते में पंडित नेहरू की भूमिका महत्वपूर्ण- खुर्शीद

उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा, ‘साल 1950 में शांति और मैत्री संधि (Treaty of Peace and Friendship, 1950) के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत और नेपाल के संबंध को औपचारिक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने एक ऐसे रिश्ते की परिकल्पना की थी, जो खुलेपन और आपसी सहयोग से परिभाषित होती है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत की जनता नेपाल के लोगों को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. हम इस संकट से उबरने के दौरान नेपाल के एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में पूरी मजबूती से उसके साथ खड़े रहेंगे.’ 

यह भी पढ़ेंः नेपाल पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! चीन ने झील टूटने की दी चेतावनी




Source


Share

Related post

Nepal needs help in technical areas, not search…

Share A Nepal Army official conduct a search and rescue operation along side a river area at Charaudi,…

Over 400 Indians Stuck In China Are Safe,…

Share News india Over 400 Indians Stuck In China Are Safe, 320 Still Untraceable: MEA On Nepal Floods…

Xप्लेन: नेपाल में ग्लेशियर ब्लास्ट का अलर्ट, ‘जल…

Share नेपाल से सटे हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर टूटने और हिमनद झील फटने की…