• September 6, 2026

ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल

Share

चेपॉक में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस खिताबी मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया. ईशान के शतक से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया काफी खुश हुईं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अदिति ने तीन शब्दों के रिएक्शन से महफिल लूट ली. 

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईशान किशन ने 122 गेंद में शतक पूरा किया. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी 10वीं सेंचुरी रही. पहले दिन का खेल खत्म होने के समय वह 111 रनों पर नाबाद रहे. ईशान के शतक पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने ईशान की तारीफ की, और जमकर प्यार लुटाया. 

अदिति हुंडिया ने ईशान किशन के शतक के सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, और लिखा- एक शानदार शतक, जो आपने कमाई है.  

चेपॉक में खेले जा रहे फाइनल मैच में ईशान किशन ने 122 गेंद में शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और दो छक्के निकले. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनकी टीम ईस्ट जोन ने 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय ईशान किशन 135 गेंद में 111 रनों पर हैं. वह 14 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. कुमार कुशाग्र 75 गेंद में 63 रनों पर नाबाद हैं. वह 4 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. दोनों के बीच 160 गेंद में 144 रनों की साझेदारी हो चुकी है. 

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन- अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार

साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद और एमडी निधिश

यह भी पढ़ें- 

‘PCB ने अपना मजाक उड़वाया’, लॉर्ड्स टेस्ट ‘विवाद’ पर बोले इमरान खान के बेटे




Source


Share

Related post

Duleep Trophy | Gurnoor goes old school: the…

Share North Zone’s Gurnoor Brar bowls during the Duleep Trophy 2026 semiFinal against South Zone, at the BCCI…

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पूरे किए 900…

Share मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन इतिहस रचा, उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया जो…

DULEEP TROPHY | Semifinals promise much as Central battles…

Share East Zone’s Vaibhav Sooryavanshi, bowls during the Duleep Trophy 2026 QuarterFinal 1 against North East Zone at…