• October 17, 2026

9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

Share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच अब 9-9 ओवर का खेला जाएगा. इस मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बेंगलुरु में लगातार बारिश की वजह से मैच का टॉस ही नहीं हो सका. करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद बारिश रुकी. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच 9-9 ओवर का होगा. इस निर्णायक मुकाबले का टॉस रात 9 बजे होगा, वहीं मैच की शुरआत 9:15 बजे से होगी. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवां टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, बारिश की वजह से मैच समय पर नहीं शुरू हो सका. लंबे वक्त के इंतजार के बाद बारिश रुकी और अब यह मैच 9-9 ओवर का होगा. अब पावरप्ले 16 गेंद यानी 2.4 ओवर का होगा. 

कहने को तो यह टी20 मैच है, लेकिन अब इस मुकाबले के सारे नियम बदल जाएंगे. बारिश की वजह से मैच 9-9 ओवर का हुआ है. ऐसे में गेंदबाजों की लिमिट और पावरप्ले में भी बदलाव हुआ है. एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 2 ओवर गेंदबाजी कर सकेगा. नियम के हिसाब से 7 बजकर 35 मिनट के बाद से इस मैच के ओवर्स कटने शुरू हो गए थे.

पांचवां टी20 रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी?

बारिश की वजह से अगर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच रद्द हो जाता है तो सीरीज 2-2 की ड्रॉ पर खत्म होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर होगी. यानी किसी एक टीम को ट्रॉफी नहीं मिलेगी. 

बता दें कि वेस्टइंडीज कभी भारत में टी20 सीरीज नहीं जीता है, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी है. अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत में उनका टी20 सीरीज का जीतने का सपना भी धुल जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम



Source


Share

Related post

India Vs West Indies 5th T20I LIVE Score:…

Share Oct 17, 2026 21:10 IST India vs West Indies PITCH REPORT – Ian Bishop expects there to be some…

Sunil Gavaskar Urges Indian Batters To Shoulder More…

Share News cricket Sunil Gavaskar Urges Indian Batters To Shoulder More Responsibility After Loss In 4th T20I Last…

‘We had planned how to keep things tight’:…

Share Arshdeep Singh (PTI Photo) NEW DELHI: India’s bowlers had a clear plan to stop Shai Hope’s impressive…