• October 21, 2026

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Share

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को भारत के धुरंधर कीवी टीम से लोहा लेंगे. दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में आमने-सामने होंगी. भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 12 बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं साढ़े 12 बजे मैच की शुरुआत होगी. यहां जानें भारत और न्यूजीलैंड के पहले टी20 मैच की A टू Z डिटेल्स.

गुरुवार को पहले टी20 के साथ भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होगी. कप्तान श्रेयस अय्यर का यह तीसरा विदेशी दौरा है. इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड में उन्हें टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब वो बतौर कप्तान अपनी पहली विदेशी टी20 सीरीज जीतना चाहेंगे. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है.  

अगर न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई रहे हैं, जिसमें दो मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. वहीं एक मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है.

पिच रिपोर्ट 

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब रन बनते हैं. हालांकि, शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है. स्पिनर्स को यहां कम मदद मिलती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि मुकाबला 50-50 का है. न्यूजीलैंड को उसके घर पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. फिलहाल टॉस अहम रहेगा. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह

पहले टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन

यह भी पढ़ें- 

न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी



Source


Share

Related post

9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20,…

Share भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच अब 9-9 ओवर का खेला जाएगा. इस मैच का…

‘We had planned how to keep things tight’:…

Share Arshdeep Singh (PTI Photo) NEW DELHI: India’s bowlers had a clear plan to stop Shai Hope’s impressive…

32 चौके और 17 छक्के, लखनऊ के किंग…

Share लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को स्लो कहा जाता है, लेकिन श्रेयस अय्यर के आंकड़े इस…