• January 28, 2026

अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, चाचा शरद पवार के अलावा परिवार में कौन-कौन, जानें फैमिली ट्री

अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, चाचा शरद पवार के अलावा परिवार में कौन-कौन, जानें फैमिली ट्री
Share

महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश हो गया है, जिसमें एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सवार होने की सूचना है. यह घटना उस समय सामने आई है, जब अजित पवार जिले में चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे.  उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करने वाले थे.

कौन हैं अजित पवार?
अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं और इस समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं. वह एनसीपी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं. पिछले साल अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर भाजपा–शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया.

अगर बॉलीवुड चुनते तो फिल्मी दुनिया में होता नाम
अगर अजित पवार अपने पिता के रास्ते पर चलते, तो वह बॉलीवुड में भी पहचान बना सकते थे. उनके पिता अनंतराव पवार मशहूर फिल्म निर्देशक वी. शांताराम के साथ ‘राजकमल स्टूडियो’ में काम करते थे, लेकिन अजित ने अपने चाचा शरद पवार की तरह राजनीति को अपना रास्ता चुना.

मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा
अजित पवार, जिन्हें लोग ‘दादा’ भी कहते हैं, महत्वाकांक्षी और साफ-साफ बोलने वाले नेता माने जाते हैं. माना जाता है कि उनकी नजर हमेशा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रही है. 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने से वह नाराज हो गए थे, लेकिन दिसंबर 2010 में उन्होंने छगन भुजबल की जगह यह पद हासिल कर लिया. उन्होंने कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की खुलकर आलोचना भी की थी.

राजनीति में एंट्री और शुरुआती सफर
अजित पवार ने राजनीति में एंट्री परिवार की पारंपरिक राह से की – गन्ना सहकारी समितियों के जरिए. 1991 में वह बारामती से सांसद चुने गए, लेकिन छह महीने बाद ही उन्होंने सांसद पद छोड़ दिया, क्योंकि शरद पवार उस समय रक्षा मंत्री बने थे. इसके बाद अजित ने विधानसभा चुनाव जीता और राज्य की राजनीति में सक्रिय हो गए. जब शरद पवार मुख्यमंत्री बने, तब अजित पवार को अलग-अलग विभागों में राज्य मंत्री बनाया गया.



Source


Share

Related post

Ajit Pawar Death: DGCA Grounds 4 VSR Ventures Aircraft Over Safety Lapses After Plane Crash Audit

Ajit Pawar Death: DGCA Grounds 4 VSR Ventures…

Share Last Updated:February 24, 2026, 22:02 IST The DGCA said its team found multiple lapses “in the area…
NCP in Catch-22: Ajit Pawar’s ‘last wish’ and Mahayuti alliance; calls for Sunetra to step in | India News – The Times of India

NCP in Catch-22: Ajit Pawar’s ‘last wish’ and…

Share NEW DELHI: The sudden death of Ajit Pawar has left his party, the Nationalist Congress Party (NCP),…
‘Was willing to leave BJP’: Mamata Banerjee floats political conspiracy theory on Ajit Pawar’s death | India News – The Times of India

‘Was willing to leave BJP’: Mamata Banerjee floats…

Share NEW DELHI: West Bengal chief minister Mamata Banerjee alleged a political conspiracy behind the death of Maharashtra…