• March 5, 2023

सोना-चांदी छोड़कर रियल एस्टेट में खुलकर निवेश कर रही महिलाएं, सर्वे में हुआ खुलासा

सोना-चांदी छोड़कर रियल एस्टेट में खुलकर निवेश कर रही महिलाएं, सर्वे में हुआ खुलासा
Share

Anarock Survey For Real Estate: देश में महिलाएं अब सोना-चांदी (Gold, Silver) को स्टॉक मार्केट (Stock Market) और म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) को छोड़कर रियल एस्टेट (Real Estate) में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रही हैं. इस बात का खुलासा रियल एस्टेट की कंपनी कंसल्टेंट एनारॉक (Anarock) के एक सर्वे में हुआ है. जिसमें महिलाओं के पसंदीदा निवेश विकल्प को लेकर सर्वे किया गया है. 

कंज्यूमर सर्वे में खुलासा 

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 65 फीसदी महिलाएं रियल एस्टेट में, 20 फीसदी शेयरों में और केवल 8 फीसदी सोने में निवेश करना पसंद करती हैं. इस कंज्यूमर सर्वे के दौरान करीब 5,500 हजार लोगों से सवाल किए गए हैं, जिनमें से 50 फीसदी महिलाएं शामिल थीं. कम-से-कम 65 फीसदी महिलाएं रियल एस्टेट में अपना निवेश करना चाहती हैं, जबकि 20 फीसदी महिलाओं ने शेयर बाजार में निवेश करने की इच्छा जता रही हैं. सिर्फ 8 प्रतिशत महिलाओं ने सोना खरीदने और 7 प्रतिशत ने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) में निवेश को वरीयता दी हैं. 

ऐसे मकान आ रहे पसंद 

एनरॉक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 83 फीसदी महिलाएं 45 लाख रुपये से अधिक कीमत का मकान तलाश रही हैं. जबकि 36 प्रतिशत महिलाओं ने 45-90 लाख रुपये कीमत वाले मकान को वरीयता दी. साथ ही 27 प्रतिशत ने 90 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच के मकान को तरजीह दी है. वहीं 45 लाख रुपये से कम कीमत के मकान खरीदने की इच्छा जताने वाली महिलाओं की संख्या कम थी.

एनारॉक ग्रुप ने क्या कहा 

एनारॉक ग्रुप के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार (Santhosh Kumar, Vice Chairman, Anarock Group) का कहना है कि, पिछले 10 साल में, महिलाएं एक प्रमुख आवासीय रियल एस्टेट खरीदार के रूप में उभरी हैं. इसमें भी खासतौर पर शहरी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं. महिलाएं बड़े घरों से लेकर, रेडी-टू-मूव हाउस को पसंद कर रही हैं. रियल एस्टेट में निवेश करने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें- Amazon Go Stores: अमेजॉन ने लिया बड़ा फैसला, लागत कम करने के लिए 8 गो स्टोर बंद करने जा रही कंपनी



Source


Share

Related post

Raghav Chadha sidelined? AAP’s Rajya Sabha shuffle triggers rumours; what went wrong | India News – The Times of India

Raghav Chadha sidelined? AAP’s Rajya Sabha shuffle triggers…

Share NEW DELHI: The internal rift between Raghav Chadha and the AAP high command came into the open…
Man gets 10-yr RI for raping deaf & mute woman | India News – The Times of India

Man gets 10-yr RI for raping deaf &…

Share JAMMU: A fast-track court in J&K’s Ramban has sentenced a man to 10 years of rigorous imprisonment…
‘Hat-trick of defeat for Congress certain’: PM Modi takes ‘rajkumar’ dig at Rahul Gandhi in Assam | India News – The Times of India

‘Hat-trick of defeat for Congress certain’: PM Modi…

Share NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi on Wednesday launched a sharp attack on the Congress in Assam,…