• December 26, 2023

पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज-शौरा का निकाह, सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने

पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज-शौरा का निकाह,  सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
Share

Arbaaz -Sshura Nikah Pics:  24 दिसंबर को, अरबाज खान ने सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान संग मुंबई में अपनी बहन अर्पिता के घर एक इंटीमेट फंक्शन में निकाह कर लिया. अरबाज खान की खुशियों में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. यहां तक कि उनका बेटा अरहान भी उनकी शादी में शामिल हुआ. अरबाद और शौरा की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस के लिए, दूल्हे अरबाज ने अब अपने सोशल मीडिया पर अपने निकाह समारोह की कईं और इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.

अरबाज खान ने शौरा खान संग अपने निकाह की तस्वीरें की शेयर
अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर एक दिल छू लेने वाले पल को कैद करती है जहां एक काजी निकाह करा रहा है और दूल्हा और दुल्हन खुशी से हंस रहे हैं. तस्वीर में अरबाज के माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान, उनके भाई सलमान खान, बेटे अरहान खान और बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री को भी न्यूली वेड कपल के साथ देखा जा सकता है.

 

दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार हैप्पी फैमिली पोज देता दिख रहा है. तस्वीर में अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान, हेलेन और फैमिली के कईं अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं. इसके बाद की तस्वीरों में दूल्हे मियां अरबाज अपनी दुल्हन शौरा के साथ अपने बेटे संग पोज देते दिख रहे हैं. एक आखिरी तस्वीर में अरबाज खान और उनका बेटा हैप्पी पल एंजॉय करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ अरबाज ने कैप्शन में लिखा, “यह तुम हो. यह मैं हूं. यह हम हैं.”

अरबाज ने शौरा संग की है दूसरी शादी
बता दें कि 56 साल के अरबाज खान ने शौरा संग दूसरी शादी की है. इससे पहले एक्टर ने मलाइका अरोड़ा से शादी की हालांकि 19 साल की शादी के बाद इस जोड़ी ने 2016 में सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी थी और 2017 में 
ऑफिशियली तलाक ले लिया था. अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान है जिसकी ये दोनों को-पैरेंटिंग करते हैं. वहीं मलाइका भी तलाक के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं और वे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: उम्र में 15 साल बड़े और तलाकशुदा अरबाज खान से कैसे और कब हुआ शुरा खान को प्यार, जानें लव स्टोर




Source


Share

Related post

Eknath Shinde defends Salman Khan’s presence at RSS event: ‘He has Lord Ganesha at his home… we shouldn’t politicise his attendance’ | – The Times of India

Eknath Shinde defends Salman Khan’s presence at RSS…

Share Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde has come out strongly in defence of Salman Khan after the…
When Ram Gopal Varma claimed that the Oscar winning song ‘Jai Ho’ was NOT composed by AR Rahman but Sukhwinder Singh, who got Rs 5 lakhs for it; the singer denied it | Hindi Movie News – The Times of India

When Ram Gopal Varma claimed that the Oscar…

Share AR Rahman has been in the news for his ‘communal’ remark in a recent interview. The composer…
माही विज और नदीम के लिंकअप की खबरों पर बोली सलमान खान की बहन

माही विज और नदीम के लिंकअप की खबरों…

Share माही विज अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, हाल ही में…