• April 24, 2024

चप्पल पहने, हाथ में झोला लिए कहीं भी दिख जाता है ये स्टार, करोड़ों के मालिक पर दुनिया फिदा

चप्पल पहने, हाथ में झोला लिए कहीं भी दिख जाता है ये स्टार, करोड़ों के मालिक पर दुनिया फिदा
Share

Arijit Singh Birthday: कोई शख्स बॉलीवुड का हिस्सा हो और उसपर ग्लैमर का रंग ना चढ़ा हो ऐसा शायद ही मुमकिन है. लेकिन इसके बावजूद कई स्टार्स ऐसे हैं जो फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम होते हुए भी जमीन से जुड़े हैं और सादगी को पसंद करते हैं. इनमें एक नाम भारत के टॉप सिंगर्स में शुमार किए जाने वाले एक सिंगर का भी है.

हिंदी गानों को अपनी खूबसूरत आवाज से नवाजने वाला ये सिंगर बेहद सिंपल लाइफस्टाइल फॉलो करता है. इस सिंगर ने 200 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी और छा गए. साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने से इस सिंगर को खूब शोहरत मिली और ये रातोंरात स्टार बन गए. इस सिंगर का कल (25 अप्रैल) जन्मदिन है.

सादगी से दिल जीत लेता है ये सिंगर
हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं वे कोई और नहीं बल्कि अपना आवाज से लोगों का अपना दीवाना बना लेने वाले अरिजीत सिंह हैं. ‘तुम ही हो’ से लेकर ‘केसरिया’ जैसे गानों के जरिए अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाले अरिजीत अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं. वे अक्सर सादे से कपड़े पहने, पैरों में चप्पल पहने और हाथ में थैला लिए स्कूटी पर सवार दिखाई देते हैं. उनकी यही सिम्पलीसिटी लोगों का दिल जीत लेती है.


इतनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ (Arijit Singh Networth)
फिल्मी बीट की मानें तो अरिजीत सिंह हर गाने के लिए 10 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं. उनके पास करोड़ों का प्रॉपर्टी है लेकिन फिर भी वे अपनी स्कूटी या बसों और ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं. बॉलीवुड मूवी रिव्यूज के मुताबिक सिंगर 2023 में कुल 149 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक थे.

दो बार रचाई शादी
अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ काफी उलझी रही. उन्होंने दो बार शादी की. पहली शादी उन्होंने रूपरेखा बनर्जी से की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद में अरिजीत ने कोयल रॉय संग फेरे लिए. कोयल अरिजीत की अपनी बचपन की दोस्त थीं. अब कपल के 3 बच्चे हैं और वे एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 The Rule: ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने का प्रोमो आउट, फुट-टैपिंग नंबर की पहली झलक से ही मचा तहलका




Source


Share

Related post

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास…

Share देश में कारोबार से जुड़े माहौल को बेहतर बनाने के लिए और इस क्षेत्र में होने वाले…
‘Hey Kay Navin?’ review: Varun Narvekar redefines feel-good in this breezy rom-com

‘Hey Kay Navin?’ review: Varun Narvekar redefines feel-good…

Share A still from the show | Photo Credit: ZEE5 An elusive, untranslatable quality pervades over the title…
Dubai, UAE News Live Updates: Qatar Issues Heightened Security Alert; UAE Willing To Join Hormuz Force

Dubai, UAE News Live Updates: Qatar Issues Heightened…

Share Dubai, Abu Dhabi, UAE, Iran War Today Latest News Live Updates: Tensions remain high across the Gulf,…