• November 17, 2025

शेख हसीना को मौत की सजा मिलने के बाद BNP नेता ने भारत पर लगाया आरोप, बांग्लादेश को लेकर कही ये

शेख हसीना को मौत की सजा मिलने के बाद BNP नेता ने भारत पर लगाया आरोप, बांग्लादेश को लेकर कही ये
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICT) ने सोमवार (17 नवंबर, 2025) को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है. ICT के इस फैसले के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी जनरल रुहुल कबीर रिजवी ने शेख हसीना को लेकर भारत पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है.

शेख हसीना को लेकर बीएनपी नेता का भारत पर आरोप

बीएनपी नेता रुहुल कबीर रिजवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देकर बांग्लादेश में तोड़फोड़ और तनाव की स्थिति पैदा होने का मौका बना रहा है. उन्होंने कहा, ‘भारत ने बांग्लादेश के एक भगोड़े अपराधी को अपने यहां शरण दिया है, इसके साथ ही यह देश उसे (शेख हसीना) को बांग्लादेश के खिलाफ तोड़फोड़ करने का मौका दे रहा है और यह भारत की ओर से कानूनी व्यवहार नहीं है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.’

BNP नेता रुहुल रिजवी ने यह टिप्पणी सोमवार (17 नवंबर, 2025) को नयापलटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए कही.

भारत ने गैर-कानूनी शख्स को दिया पनाह- बीएनपी नेता

बीएनपी नेता ने कहा कि भारत जैसे देश में, जहां लोकतंत्र का शासन है और स्वतंत्र न्यायपालिका स्थापित है, वहां शेख हसीना को किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने के लिए किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘एक गैर-कानूनी शख्स को अपने यहां पनाह देना और उसे बांग्लादेश के भीतर स्वतंत्र रूप से तोड़फोड़ करने देना कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है.’

रिजवी ने आरोप लगाया है कि बांग्लादेश के कानूनों के तहत जिस पर मुकदमे चल रहे हैं, वह शख्स भारत से स्वतंत्र रूप से निर्देश जारी कर रहा है और उन निर्देशों का कोई कानूनी आधार नहीं है. उन्होंने कहा कि शेख हसीना बांग्लादेश में लोगों से संपत्तियों को जलाने और तबाह कर देने को कह रह है और ऐसे आदेश स्पष्ट रूप से अवैध हैं. भारत खुद को एक लोकतांत्रिक देश कहता है तो वो ऐसा कैसे होने दे सकता है?

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों पर रोक लगाने से किया इनकार



Source


Share

Related post

Congress announce first list for Assam polls; Gaurav Gogoi to contest from Jorhat | India News – The Times of India

Congress announce first list for Assam polls; Gaurav…

Share GUWAHATI: In a sudden move, with the opposition alliance still not fully formed, the AICC on Tuesday…
After thaw, bonhomie: Carney, Modi sign .6bn uranium deal | India News – The Times of India

After thaw, bonhomie: Carney, Modi sign $2.6bn uranium…

Share NEW DELHI: The dramatic turnaround in India-Canada relations in the past 10 months culminated in a series…
Evening news wrap: Middle East tensions escalate; 3 F-15s crash in Kuwait, Indian national killed in Oman and more | India News – The Times of India

Evening news wrap: Middle East tensions escalate; 3…

Share The US confirmed that three American F-15E jets were accidentally shot down by Kuwait amid escalating Iranian…