• January 13, 2023

फखर जमान के शतक ने पलटा मैच का रुख, न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य

फखर जमान के शतक ने पलटा मैच का रुख, न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य
Share

PAK vs NZ 3rd ODI, Fakhar Zaman: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कराची में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने शतकीय पारी खेली. फखर जमान 122 गेंदों पर 101 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 74 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया. वहीं आगा सलमान ने 43 गेंदों पर 45 रनों की अहम पारी खेली.

ऐसा रहा मैच का हाल

न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. टिम साउथी ने 10 ओवर में 56 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवैलियन भेजा. इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को 1-1 कामयाबी मिली. वहीं, इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.हालांकि, पाकिस्तान टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ओपनर शान मसूद जब पवैलियन लौटे, उस वक्त टीम का स्कोर महज 2 रन था.

न्यूजीलैंड के सामने 281 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तानी टीम 21 रनों पर 2 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन फखर जमां और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया. हालांकि, कप्तान बाबर आजम, हारिस सोहैल और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवैलियन लौट गए. बहरहाल, न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 281 रनों की दरकार है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. गौरतलब है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: भारत के खिलाफ मिचेल सैंटनर होंगे न्यूजीलैंड के कप्तान, इन नए चेहरों को मिली जगह, जानें पूरी टीम

इस साल टूट जाएगा रोहित शर्मा का T20I में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड? यह भारतीय रच सकता है इतिहास



Source


Share

Related post

West Indies cricket team stranded in India due to West Asia airspace restrictions

West Indies cricket team stranded in India due…

Share General view as players from the Indian cricket team and the West Indies cricket team shake hands…
T20 World Cup 2026: Samson delivers at the crunch as India storms into semis after defeating West Indies

T20 World Cup 2026: Samson delivers at the…

Share India’s Sanju Samson celebrates after scoring the winning runs. | Photo Credit: K R DEEPAK Sanju Samson…
Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman run riot; break these batting records at Pallekele | Cricket News – The Times of India

Highest partnership in T20 World Cup: Pakistan openers…

Share Openers Fakhar Zaman and Sahibzada Farhan put Pakistan in control with a record opening stand against Sri…