• January 17, 2023

भूमि पेडनेकर ने फ्लॉन्ट की बिकिनी बॉडी तो लोगों ने उड़ाया मज़ाक, ‘बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हो’

भूमि पेडनेकर ने फ्लॉन्ट की बिकिनी बॉडी तो लोगों ने उड़ाया मज़ाक, ‘बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हो’
Share

Bhumi Pednekar Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. वह कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में अपनी फोटोज या फिर वीडियोज पोस्ट करते हुए इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं. भूमि ने कुछ दिनों पहले न्यू ईयर वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. एक वीडियो में वह बिकिनी पहने हुए नजर आईं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हालांकि, अब बिकिनी पहनने को लेकर यूजर्स भूमि पेडनेकर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

भूमि ने फ्लॉन्ट की अपनी बिकिनी बॉडी

भूमि पेडनेकर ने हाल ही इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हुए मैक्सिको में न्यू ईयर वैकेशन की झलक दिखाई थी. एक वीडियो में वह बिकिनी पहनकर समंदर के किनारे लहरों के बीच मस्ती करती नजर आईं. उनके इस बोल्ड लुक की खूब तारीफ हो रही है. वहीं, कुछ यूजर्स को भूमि का ये अंदाज पसंद आया है और फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.


यूजर्स ने भूमि को किया ट्रोल

एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, इसको क्या होते जा रहा धीरे-धीरे. तीसरे यूजर ने लिखा, भूमि को फिल्में नहीं मिल रही है, तो सब कपड़े उतार दिए हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, क्या करना चाहती है ये. इस तरह यूजर्स कमेंट सेक्शन में भूमि को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, इससे पहले भी भूमि पेडनेकर कई बार बिकिनी में फैंस को अपना बोल्ड अवतार दिखा चुकी हैं.

भूमि पेडनेकर की फिल्में

बता दें कि भूमि पेडनेकर पिछली बार फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के साथ काम किया था. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. अब भूमि पेडनेकर ‘भीड़’ और ‘द लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. ये फिल्में साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ें-अब टीवी पर देख सकेंगे Rishab Shetty की फिल्म ‘Kantara’, इस दिन होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर




Source


Share

Related post

The real story behind Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan’s viral Karwa Chauth video | – The Times of India

The real story behind Aishwarya Rai and Abhishek…

Share A viral video of Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan celebrating Karwa Chauth turned out to be an…
Ishaan Khatter REACTS As Fan’s Wheelchair-Bound Grandma Kisses Screen Watching The Royals

Ishaan Khatter REACTS As Fan’s Wheelchair-Bound Grandma Kisses…

Share Last Updated:May 27, 2025, 17:36 IST Ishaan Khatter gets emotional over heartfelt message from a fan after…
‘The Royals’ series review: Ishaan Khatter and Bhumi Pednekar fail to hold court in this predictable affair

‘The Royals’ series review: Ishaan Khatter and Bhumi…

Share A still from ‘The Royals’ | Photo Credit: Netflix The eight-episode-long series phenomenon appears to have the…