• November 9, 2024

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
Share

Explosion in Pakistan Railway Station: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया. इस धमाके में 21 लोगों की मौत की मौत हो गई है. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. मौके पर बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई हैं. मामले की जांच की जा रही है. 

इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में हाल में ही आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है. इसके अलावा यहां अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ रहा है. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच ने बताया, “विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर उस समय हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी.” धमाके की सूचना पर पुलिस और बचाव कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है. वहीं, अतिरिक्त डॉक्टरों व सहायक कर्मचारियों को घायलों के इलाज के लिए बुला लिया गया है. 

राष्ट्रपति ने की घटना की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं. उन्होंने  निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए  हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया.

वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.उन्होंने ने भी प्रांत से आतंकवाद के संकट को खत्म करने का संकल्प दोहराया है. 

(खबर अपडेट हो रही है….)

 



Source


Share

Related post

Delegates from 22 countries laud India’s poll process | India News – The Times of India

Delegates from 22 countries laud India’s poll process…

Share NEW DELHI The polls in Kerala, Assam and Puducherry – which recorded impressive turnouts, including an all-time…
पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई तो क्या होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया बैकअप

पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता फेल हुई…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता विफल होने की स्थिति में अमेरिका…
EC rejects TMC pick’s nomination for subsisting contract with govt | India News – The Times of India

EC rejects TMC pick’s nomination for subsisting contract…

Share KRISHNANAGAR (NADIA): EC has cancelled the nomination of Trinamool Congress candidate Abhinav Bhattacharya from Krishnanagar North in…