- February 24, 2026
सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर किसने किया सबसे ज्यादा नुकसान? ऐसा न होता तो बॉर्डर 2 की होती बंपर कम
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में तो एंट्री ले ही ली है. फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 30 करोड़ की ओपनिंग की थी और इसके बाद धमाकेदार कमाई की थी.
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे और पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70 करोड़ कमाए और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ की कमाई की.
फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है और कमाई कर रही है. हालांकि, फिल्म की कमाई में अब कमी आ गई है. कुछ समय पहले शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज के बाद से बॉर्डर 2 के कलेक्शन में कमी देखने को मिली. ओ रोमियो की रिलीज का असर बॉर्डर 2 पर देखने को मिल रहा है.
बॉर्डर 2 ने सोमवार को 30 लाख कमाए. वहीं इससे पहले रविवार को 70 लाख कमाए. वहीं ओ रोमियो बॉर्डर 2 से ज्यादा कमा रही है और अगर ओ रोमियो न रिलीज होती तो संभव है कि बॉर्डर 2 की कमाई थोड़ी ज्यादा होती. बता दें कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स नजर आए।
ओ रोमियो का ऐसा हाल
वहीं ओ रोमियो की बात करें तो फिल्म ने 8.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 4.88 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए. वहीं छठे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ और सातवें दिन फिल्म ने 3.1 करोड़ कमाए.
पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ का कलेक्शन किया. आठवें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ कमाए. नौवें दिन 3.4 करोड़, दसवें दिन 3.15 करोड़ 11वें दिन 1.6 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.