• May 28, 2023

चेन्नई-गुजरात के बीच अगर सोमवार को भी नहीं हो सका मैच तो जानें कौन बनेगा चैंपियन

चेन्नई-गुजरात के बीच अगर सोमवार को भी नहीं हो सका मैच तो जानें कौन बनेगा चैंपियन
Share

CSK vs GT, IPL Final: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका. दरअसल, दोनों टीमों के बीच बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया. हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. यानि, अब सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन अगर सोमवार को भी अहमदाबाद में बारिश हुई और मैच नहीं होगा तो क्या होगा… फिर विजेता का चुनाव कैसे किया जाएगा?

अगर सोमवार को भी बारिश हुई तो क्या होगा?

दरअसल, रिजर्व डे यानि सोमवार को भी बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया तो फिर लीग स्टेज के बाद प्वॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता मान लिया जाएगा. इस तरह हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को फायदा मिला जाएगा और आईपीएल 2023 की चैंपियन बन जाएगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि लीग स्टेज के बाद प्वॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स से ऊपर फिनिश किया.

लीग स्टेज के बाद टॉप पर रही थी हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस लीग स्टेज के बाद टॉप पर रही थी. गुजरात टाइटंस के 14 मैचों में 20 प्वॉइंट्स थे. चेन्नई सुपर किंग्स के 14 मैचों में 17 प्वॉइंट्स थे. चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी. गुजरात टाइटंस ने 10 लीग मुकाबले जीते, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को 8 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 5 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स को 1-1 प्वॉइंट्स से संतोष करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023 Final: अहमदाबाद में फाइनल से पहले शुरू हुई बारिश, पढ़ें आज नहीं खेला गया मैच तो कौन बनेगा चैंपियन



Source


Share

Related post

India crash out of AFC Women’s Asian Cup without a single point after 1-3 loss to Chinese Taipei | Football News – The Times of India

India crash out of AFC Women’s Asian Cup…

Share India vs Chinese Taipei (Photo from @IndianFootball on X) NEW DELHI: India crashed out of the AFC…
MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20 World Cup trophy in final, Ahmedabad crowd roars – Watch | Cricket News – The Times of India

MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20…

Share Rohit Sharma and MS Dhoni brought out the trophy at the ICC Men’s T20 World Cup final…
West Indies cricket team stranded in India due to West Asia airspace restrictions

West Indies cricket team stranded in India due…

Share General view as players from the Indian cricket team and the West Indies cricket team shake hands…