• October 28, 2024

गोबर के उपलों से सुखाई जा रही क्रिकेट की पिच, बिहार के मैदान की अजब घटना वायरल

गोबर के उपलों से सुखाई जा रही क्रिकेट की पिच, बिहार के मैदान की अजब घटना वायरल
Share

Cricket Pitch Cow Dung Cakes Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2024-25 से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. 26 अक्टूबर से तीसरे राउंड के मैच शुरू हुए, जिनमें बिहार और कर्नाटक की भिड़ंत भी शामिल है. यह मैच पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन बिहार की पूरी टीम 143 रनों पर सिमट गई थी, वहीं कर्नाटक ने बिना विकेट गंवाए 16 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा.

दरअसल पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पटना और बिहार के कई इलाकों में चक्रवात दाना का प्रभाव देखा गया. मोइन उल हक स्टेडियम में देर रात जमकर बारिश हुई, जिसके कारण मैदान गीला हो गया था. अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के टेस्ट मैच में ग्रेटर नोएडा में पिच को पंखों की मदद से सुखाया गया था. लेकिन इस बार पिच को सुखाने के लिए पंखे नहीं बल्कि गोबर के उपलों का इस्तेमाल हुआ है.

पिच पर उपलों में लगाई आग

बिहार बनाम कर्नाटक मैच में दूसरे दिन की सुबह यानी 27 अक्टूबर को एक ट्रे में उपले रखे गए और उनमें आग लगा दी गई. कोशिश यह थी कि उपलों की गर्माहट से पिच सूख जाए, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की कोशिशें सफल ना हो सकीं. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा BCCI पर भी निशाना साधा. भारत के कई पुराने मैदानों का यही हाल है क्योंकि भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट में मैट के सहारे पिच को सुखाने का प्रयास हुआ था.

बिहार बनाम कर्नाटक मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने 7 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं. कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अगरवाल ने 105 रन की शतकीय पारी खेल टीम की कुल बढ़त 144 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:

Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम है स्पेशल फीचरों से लैस, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को भी करता है फेल



Source


Share

Related post

Pakistan to boycott India at T20 World Cup: How the events unfolded – a complete timeline | Cricket News – The Times of India

Pakistan to boycott India at T20 World Cup:…

Share Pakistan government has announced that their cricket team will not play India in the group stage contest…
Washington Sundar fitness test likely on Feb 4 as selectors delay T20 World Cup contingency plans | Cricket News – The Times of India

Washington Sundar fitness test likely on Feb 4…

Share Washington Sundar (Getty Images) NEW DELHI: Washington Sundar is scheduled to undergo a fitness test at the…
चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया

चौथे टी20 में भारत की हार के 3…

Share सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम में…