• February 1, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर UAE में होगी मीटिंग, जेलेंस्की ने बताया क्या होगा एजेंडा

रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर UAE में होगी मीटिंग, जेलेंस्की ने बताया क्या होगा एजेंडा
Share

रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बैठक होनी है. यह बैठक 4 से 5 फरवरी के बीच अबू धाबी में होना है. इस बैठक में अमेरिका भी शामिल होगा. अमेरिका ने यूक्रेन पर युद्ध में शांति शर्त पर सहमत होने के लिए दबाव बना रखा है. वहीं यूक्रेन पर रूस की तरफ से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. इसके कारण यूक्रेन की एनर्जी यूनिट तबाह हो गई है. इससे पूर्व, जनवरी में पहले दौर की बातचीत हुई थी. इस पूरे मामले में फिलहाल किसी तरह की प्रगति नहीं देखी गई थी. रूस अभी भी यूक्रेन से जमीन छोड़ने की मांग कर रहा है. इस मुद्दे पर यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. 

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बताया कि यूक्रेन और रूस के साथ अमेरिका समर्थित त्रिपक्षीय वार्ता अगले सप्ताह अबू धाबी में होगी. जेलेंस्की ने कहा कि 4-5 फरवरी के बीच नए दौर की बातचीत होगी. रूस को रोकने के लिए यूक्रेन लगातार संघर्ष कर रहा है. वह सार्थक वार्ता के लिए तैयार है.

जेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन ठोस चर्चा के लिए तैयार

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यूक्रेन एक ठोस चर्चा के लिए तैयार है. वहीं उप प्रधानमंत्री ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी कीव में लगभग 700 अपार्टमेंट की इमारतें बिना हीटिंग के रही हैं. देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां तापमान शून्य से 15 डिग्री के आसपास है. शनिवार को ग्रिड में खराबी के बाद देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है. हालांकि, इसे युद्ध से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है. लेकिन यूक्रेन की कमजोरी सामने आई है. इसके अलावा रूस ट्रंप के अनुरोध के बाद एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गया है.

निप्रो शहर के एक घर में ड्रोन से हमला, दो लोग मारे गए

इसके अलावा खबर है कि निप्रो शहर के एक घर में ड्रोन हमले से दो लोग मारे गए हैं. जापोरिज्जिया में एक मैटरनिटी हॉस्पिटल और एक रिहायशी इलाके में हमले से 9 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा यूक्रेन की प्राइवेट एनर्जी फर्म DTEK ने कहा कि उसने ओडेसा के दक्षिणी तटीय क्षेत्र के 3 लाख घरों में बिजली बहाल की है. यह ग्रिड की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ था. कीव के एनर्जी मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सिस्टम को स्थिर रखने के लिए जनवरी में रोजाना रिकॉर्ड 41.987 गीगावाट घंटे बिजली इंपोर्ट की जा रही है. 



Source


Share

Related post

ईरान का पुल उड़ाकर ट्रंप ने दी धमकी- ‘मौका, वरना…’, IRGC का जवाब- ‘निकलेंगे US के ताबूत’

ईरान का पुल उड़ाकर ट्रंप ने दी धमकी-…

Share मिडिल ईस्ट की जंग को लेकर जो अब अपडेट सामने आ रहे हैं, उससे तो लगता है…
Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi on Iran war earlier this week: Report | India News – The Times of India

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi…

Share Elon Musk participated in a phone call on Tuesday between Prime Minister Narendra Modi and US President…
Trump Rules Out Ceasefire With Iran, Says US And Israel Want ‘Victory’

Trump Rules Out Ceasefire With Iran, Says US…

Share Last Updated:March 21, 2026, 01:50 IST Trump said a “lot of help” was needed to secure the…