• December 4, 2024

फिल्म आंखें में गोविंदा से ज्यादा बंदर को मिली थी फीस, रहने को मिला था लग्जरी होटल

फिल्म आंखें में गोविंदा से ज्यादा बंदर को मिली थी फीस, रहने को मिला था लग्जरी होटल
Share

Govinda and Chunky Panday Movie: द ग्रेट इंडियन कपिल शो चर्चा में बना हुआ है. पिछले एपिसोड में चंकी पांडे, शक्ति कपूर और गोविंदा एक साथ पहुंचे थे. इस एपिसोड में गेविंदा और कृष्णा अभिषेक का मिलाप भी हुआ. दोनों ने पिछली कड़वी बातें भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया. कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और मामी सुनीता से माफी भी मांगी. शो में चंकी, शक्ति और गोविंदा ने साथ में खूब मस्ती की थी. एक-दूसरे के कई राज भी उजागर किए थे. 

बता दें कि गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे ने फिल्म आंखें में काम किया था. इस फिल्म में एक बंदर भी था. बंदर ने मूवी में अहम रोल निभाया था. अब चंकी पांडे ने बताया कि बंदर को उन लोगों से ज्यादा भाव मिला था. 


गोविंदा और चंकी को मिली कम फीस

उस फिल्म के बारे में बात करते हुए शक्ति ने कहा- हमने साथ में वो फिल्म की थी, इसमें गोविंदा और चंकी हीरो थे. वास्तव में तीन हीरो थे. गोविंदा, चंकी और बंदर. फिर चंकी ने बताया- हां, बंदर को हमसे ज्यादा पैसे मिले थे. गोविंदा ने भी इस पर सहमति जताई और कहा- हमें फीस नहीं मिली थी. फिर शक्ति ने बताया- बंदर को मुंबई में लग्जरी होटल Sun-n-Sand में रूम मिला था. फिर उन्होंने मजाक करते हुए कहा- जब भी डेविड मंकी को बुलाते तो चंकी आ जाते और चंकी को बुलाते तो मंकी आ जाता था.

ब्लॉकबस्टर हिट थी आंखें

फिल्म की बात करें तो इसे डेविड धवन ने बनाया था. इस फिल्म में गोविंदा, चंकी पांडे, कादर खान, राज बब्बर, बिंदू, शक्ति कपूर, सदाशिव, शिल्पा शिरोडकर, अमरापुरकर, ऋतु शिवपुरी जैसे स्टार्स थे. ये फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपये था. फिल्म 18.84 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra के मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के खिलाफ थे पापा और अंकल, रोती रही थीं एक्ट्रेस, कहा था- ‘हमारे घर की लड़कियां ये सब नहीं करती’




Source


Share

Related post

Sudha Chandran blames industry narratives for Govinda’s Bollywood absence: ‘Everyone wanted to cast him… then damaged his career’ | Hindi Movie News – The Times of India

Sudha Chandran blames industry narratives for Govinda’s Bollywood…

Share Veteran actress Sudha Chandran has opened up about Govinda’s peak stardom, the industry’s treatment of him, and…
‘गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मरी जा रही हूं’, जब पत्नी सुनीता आहूजा ने कही थी ये बात

‘गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए…

Share एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं.…
‘मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी’, एक्टर के अफेयर पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन

‘मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी’, एक्टर…

Share बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 के नाम से मशहूर एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में…