• June 16, 2023

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, डॉन ब्रैडमैन को इस मामले में छोड़ा पीछे

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, डॉन ब्रैडमैन को इस मामले में छोड़ा पीछे
Share

Joe Root Stats, AUS vs ENG: एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली. इस खिलाड़ी ने 152 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े. यह जो रूट के टेस्ट करियर का 30वां शतक है. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 गेंदों पर 78 रन बनाए. इसके अलावा ओपनर जैक क्राउली ने 61 रनों का योगदान दिया. जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जोश हेजलवुड को 2 कामयाबी मिली. स्कॉट बौलेंड और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

जो रूट ने शतकों के मामले में डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा

वहीं, अब जो रूट ने शतकों के मामले में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है. डॉन ब्रैडमैन के नाम 29 टेस्ट शतक दर्ज है. इसके अलावा जो रूट ने शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल की बराबरी कर ली है. जो रूट के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 131 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 131 टेस्ट मैचों में जो रूट के नाम 11 हजार से अधिक रन दर्ज हैं. इसके अलावा इस फॉर्मेट में जो रूट की एवरेज 50 से अधिक रही है.

ऐसा रहा है जो रूट का करियर

टेस्ट फॉर्मेट में जो रूट का उच्चतम स्कोर 254 रन है. इसके अलावा जो रूट 5 बार दोहरा शतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं. साथ ही इस खिलाड़ी ने 30 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं. जो रूट इंग्लैंड के लिए 158 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. जबकि 32 टी20 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. बहरहाल, इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली. जबकि जॉनी बेयरस्टो और जैक क्राउली ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया.

ये भी पढ़ें-

Shane Watson Birthday: बेहद फिल्मी है ऑस्ट्रेियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन की लव स्टोरी, करोड़ों में हैं नेट वर्थ




Source


Share

Related post

Watch: 14-year-old Vaibhav Sooryavanshi’s animated celebration after record-breaking ton goes viral in U19 World Cup final | Cricket News – The Times of India

Watch: 14-year-old Vaibhav Sooryavanshi’s animated celebration after record-breaking…

Share Vaibhav Sooryavanshi (Photo by @BCCI on X) NEW DELHI: Fourteen-year-old Vaibhav Sooryavanshi delivered a stunning performance in…
चौथे टी20 में भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें विशाखापट्टनम में कैसे डूबी टीम इंडिया की नैया

चौथे टी20 में भारत की हार के 3…

Share सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम में…
After Mohammad Rizwan’s retired-out episode, Hasan Ali adds to Pakistan’s embarrassment in BBL – Watch | Cricket News – The Times of India

After Mohammad Rizwan’s retired-out episode, Hasan Ali adds…

Share NEW DELHI: Pakistan once again found themselves in an uncomfortable spotlight in the Big Bash League. Just…