• May 6, 2023

टाटा, महिंद्रा और अमेजन समेत ये 22 कंपनियां कर पाएंगी आधार से सत्यापन

टाटा, महिंद्रा और अमेजन समेत ये 22 कंपनियां कर पाएंगी आधार से सत्यापन
Share

आधार (Aadhaar) आज के समय में कई कामों के लिए जरूरी हो गया है. इसके चलते बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड तक लेना चुटकियों का काम हो गया है. इसकी सुविधा को देखते हुए अब सरकार ने आधार से सत्यापन (Aadhaar Authentication) का विस्तार किया है. वित्त मंत्रालय ने अब 22 फाइनेंस कंपनियों को इस बात की मंजूरी दी है कि वे अपने ग्राहकों का आधार से सत्यापन कर सकें.

वित्त मंत्रालय का नोटिफिकेशन

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. वित्त मंत्रालय ने जिन 22 कंपनियों को आधार से सत्यापन करने की मंजूरी दी है, उनमें टाटा, महिंद्रा, अमेजन और हीरो जैसे समूहों की वित्तीय कंपनियां शामिल हैं. मंत्रालय का कहना है कि ये 22 कंपनियां अब आधार नंबर का इस्तेमाल करके ग्राहकों की पहचान कर सकेंगी और साथ ही उनकी तमाम अन्य जरूरी जानकारियों को सत्यापित कर सकेंगी.

इन 22 वित्तीय कंपनियों में गोदरेज फाइनेंस, अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन, आईआईएफएल फाइनेंस और महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, यूनीऑर्बिट पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड और एसवी क्रेडिटलाइन लिमिटेड शामिल हैं.

कंपनियों को होगी ये सुविधा

पीटीआई की एक खबर में नांगिया एंडरसन एलएलपी के पार्टनर संदीप झुनझुनवाला के हवाले से बताया गया है कि ये बैंकिंग व वित्तीय कंपनियां अब अपने ग्राहकों का सत्यापन आधार प्रमाणीकरण के जरिए कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि जिन 22 वित्तीय संस्थानों की सूची वित्त मंत्रालय ने अधिसूचित की है, उन्हें अब अपने ग्राहकों व लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करने की अनुमति है.

वित्त मंत्रालय ने जिन कंपनियों को आधार सत्यापन की अनुमति दी है, उनकी सूची इस प्रकार है…

  1. गोदरेज फाइनेंस लिमिटेड
  2. पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  3. स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड
  4. स्वतंत्र माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड
  5. टाटा मोटर्स फाइनेंस सॉल्यूशन लिमिटेड
  6. यूनीऑर्बिट पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड
  7. शुभलक्ष्मी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  8. हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड
  9. एसवी क्रेडिटलाइन लिमिटेड
  10. ब्रांच इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
  11. महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
  12. लाइट माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  13. बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड
  14. आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड
  15. हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस लिमिटेड
  16. जेएमजे फिनटेक लिमिटेड
  17. मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड
  18. रिविएरा इन्वेस्टर्स प्राइवेट लिमिटेड
  19. सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  20. शेयर इंडिया फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड
  21. अमेजन पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
  22. आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड

 

ये भी पढ़ें: टॉप गियर में कर्ज चुका रही अनिल अग्रवाल की कंपनी, अब स्टैंडर्ड चार्टर्ड को किया अरबों का भुगतान



Source


Share

Related post

Stock Market: Sensex tumbles 1,236 points on selling in RIL, HDFC Bank amid escalating geopolitical tensions

Stock Market: Sensex tumbles 1,236 points on selling…

Share Halting the three-day gaining streak, the 30-share BSE Sensex tumbled 1,236.11 points, or 1.48%, to settle at…
Thousands of crores flowing into DBT accounts without checks: CAG – The Times of India

Thousands of crores flowing into DBT accounts without…

Share Nagpur: Comptroller and Auditor General of India Sanjay Murthy on Wednesday flagged serious gaps in the direct…
Aadhaar future roadmap: UIDAI sets up expert panel to craft Vision 2032; explores AI, blockchain and quantum tech – The Times of India

Aadhaar future roadmap: UIDAI sets up expert panel…

Share The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has set up a high-level expert committee to make Aadhaar…