• February 17, 2023

शाहरुख की इस हरकत की वजह से उन्हें दिमागी तौर पर बीमार समझने लगी थीं गौरी, तोड़ लिया था रिश्ता

शाहरुख की इस हरकत की वजह से उन्हें दिमागी तौर पर बीमार समझने लगी थीं गौरी, तोड़ लिया था रिश्ता
Share

Shah Rukh Possessive Nature: शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी से बहुत प्यार करते हैं. गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख ने जमीन-आसमान एक कर दिया था. शादी के बाद शाहरुख और गौरी एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बने और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दिया. शाहरुख का स्टारडम कभी इनके रिश्ते के बीच नहीं आया. हालांकि शाहरुख ने एक बार सिमी ग्रेवाल के शो पर खुलासा किया था कि दोनों के बीच हमेशा ऐसे संबंध नहीं थे, क्योंकि वे अपनी पत्नी गौरी को लेकर काफी पजेसिव हुआ करते थे. पजेसिवनेस की हद इतनी ज्यादा थी कि शाहरुख गौरी को सफेद शर्ट तक नहीं पहनने देते थे. 

नहीं पहनने देते थे सफेद शर्ट 
शाहरुख गौरी को सफेद कपड़े पहनने से इसलिए मना करते थे, क्योंकि सफेद कपड़े ट्रांसपेरेंट होते हैं. 1997 में सिमी के शो में जब शाहरुख गौरी के साथ पहुंचे थे, तब उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे. गौरी ने शाहरुख के बारे में बात करते हुए कहा था, “शाहरुख शुरुआत में मुझे लेकर इतने पजेसिव थे कि मुझे लगने लगा था कि वह दिमागी तौर पर बीमार हैं. शाहरुख ने मुझे व्हाइट टॉप पहनने से भी मना कर दिया था, क्योंकि यह काफी ट्रांसपेरेंट होते हैं”. वहीं शाहरुख ने भी गौरी की बातों पर सहमती जताते हुए माना था कि वे उनके लिए बहुत पजेसिव थे. 


तोड़ लिया था रिश्ता 
शाहरुख ने कहा था, “मैं गौरी को लेकर काफी पजेसिव था. जब वह किसी से बात करती थी, तो मुझे काफी जलन भी होती थी. हालांकि, चाहे वह महिला हो या पुरुष हर किसी में यह भावना अपने पार्टनर को लेकर जरूर होती है”. कहते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब गौरी शाहरुख के पजेसिव नेचर से परेशान हो गई थीं और उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक चले गए थे. बात करें कपल की लव स्टोरी की तो दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं. ऐसे  में दोनों के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे. आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद दोनों की फैमिली मान गई और 1991 में शाहरुख-गौरी ने शादी कर ली.

ये भी पढ़ें: 

Deepika Padukone Selfie With Fan: फैन ने अपनी मां और दीपिका पादुकोण संग ली सेल्फी, बताया कैसी रही एक्ट्रेस के साथ बातचीत

 




Source


Share

Related post

‘King’ Shah Rukh Khan and ‘Dhurandhar’ Ranveer Singh pose with cricketer Rinku Singh; netizens say, ‘Energetic trio’ | Hindi Movie News – The Times of India

‘King’ Shah Rukh Khan and ‘Dhurandhar’ Ranveer Singh…

Share Cricket’s rising star Rinku Singh recently broke the internet with an iconic snapshot alongside Bollywood giants Shah…
Shah Rukh Khan and Ranbir Kapoor reprise their ‘Jawan’ and ‘Brahmastra’ avatars, Alia Bhatt channels ‘Rocky Aur Rani’ charm in crossover ad | – The Times of India

Shah Rukh Khan and Ranbir Kapoor reprise their…

Share In an epic crossover fans didn’t know they needed, Shah Rukh Khan, Ranbir Kapoor and Alia Bhatt,…
Dharmendra worked on Punjabi films at night without charging any fees, reveals director Anil Sharma: ‘He helped so many people’ | Hindi Movie News – The Times of India

Dharmendra worked on Punjabi films at night without…

Share Veteran actor Dharmendra, who passed away this month at 89, was more than a screen legend, he…