• November 20, 2025

रेट कट के बाद भी नवंबर में जीएसटी कलेक्टशन जा सकता है 2 लाख करोड़ के पार, रिसर्च में खुलासा

रेट कट के बाद भी नवंबर में जीएसटी कलेक्टशन जा सकता है 2 लाख करोड़ के पार, रिसर्च में खुलासा
Share


GST Collection: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर के महीने में 2 लाख करोड़ के पार जाने की संभावना है. हैरान करने वाली बात यह है कि GST रेट कम होने और रेवेन्यू लॉस को लेकर लगाए गए अनुमानों के बावजूद इस महीने जीएसटी कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद है. पिछले साल नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा था. 

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सितंबर की शुरुआत में इनडायरेक्ट टैक्स में बदलाव के बाद शुरुआती कुछ महीनों में GST कलेक्शन थोड़ा कम हो सकता है. हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के थिंक टैंक SBI रिसर्च ने कहा है कि ग्रॉस डोमेस्टिक GST कलेक्शन IGST और इंपोर्ट पर सेस के साथ नवंबर में 2 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद 22 सितंबर से नई दरें लागू हुईं, जिसके तहत आम जिंदगी में काम आने वाली कई चीजें सस्ती हो गईं.

2 लाख करोड़ के पार जीएसटी कलेक्शन

SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ”हमारे एनालिसिस से पता चलता है कि नवंबर 2025 के लिए ग्रॉस डोमेस्टिक GST कलेक्शन लगभग 1.49 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले 68 परसेंट ज्यादा है. साथ ही, IGST और इंपोर्ट पर सेस के 51,000 करोड़ के साथ  नवंबर का GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है, जो कम GST रेट और बढ़े हुए कम्प्लायंस की वजह से फेस्टिव सीजन में पीक डिमांड होने की वजह से है. इसका फायदा कई राज्यों को मिल रहा है. क्रेडिट कार्ड में ऑटो, किराना स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्निशिंग और ट्रैवल जैसी मर्चेंट कैटेगरी ने ई-कॉमर्स चैनल में भारी बढ़ोतरी दिखाई, जहां 38 परसेंट खर्च यूटिलिटी और सर्विसेज पर हुआ, इसके बाद सुपरमार्केट और किराना पर 17 परसेंट और ट्रैवल एजेंट्स का 9 परसेंट का  हिस्सा था.”

किस राज्य से कितना हुआ जीएसटी कलेक्शन?

  • जम्मू और कश्मीर- 551 (25 अक्टूबर)- 584 (25 नवंबर)
  • हिमाचल प्रदेश- 722 (25 अक्टूबर)- 697 (25 नवंबर)
  • पंजाब- 2,311 (25 अक्टूबर)- 2637 (25 नवंबर)
  • उत्तराखंड- 1,604 (25 अक्टूबर)- 1751 (25 नवंबर)
  • हरियाणा- 10,057 (25 अक्टूबर)- 11479 (25 नवंबर)
  • दिल्ली- 8,538 (25 अक्टूबर) 9120 (25 नवंबर)
  • राजस्थान- 4,330 (25 अक्टूबर)- 4883 (25 नवंबर)
  • उत्तर प्रदेश- 9,806 (25 अक्टूबर)- 10412 (25 नवंबर)
  • बिहार- 1,652 (25 अक्टूबर)- 1685 (25 नवंबर)
  • असम- 1,440 (25 अक्टूबर)- 1316 (25 नवंबर)
  • पश्चिम बंगाल- 5,556 (25 अक्टूबर)- 4705 (25 नवंबर)
  • झारखंड- 2,518 (25 अक्टूबर)- 2654 (25 नवंबर)
  • ओडिशा- 4,824 (25 अक्टूबर)- 4894 (25 नवंबर)
  • छत्तीसगढ़- 2,598 (अक्टूबर 25)- 2471 (25 नवंबर)
  • मध्य प्रदेश- 3,449 (25 अक्टूबर)—3672 (25 नवंबर)
  • गुजरात- 12,113 (25 अक्टूबर)- 12348 (25 नवंबर)
  • महाराष्ट्र- 32,025 (25 अक्टूबर)- 37248 (25 नवंबर)
  • कर्नाटक- 14,395 (25 अक्टूबर)- 13367 (25 नवंबर)
  • केरल- 2833 (25 अक्टूबर)- 2641 (25 नवंबर)
  • तमिलनाडु- 11588 (25 अक्टूबर)- 10624 (नवंबर) 25)
  • तेलंगाना- 5726 (25 अक्टूबर)- 7583 (25 नवंबर)
  • आंध्र प्रदेश- 3490 (25 अक्टूबर)- 3082 (25 नवंबर)

 

ये भी पढ़ें:

8th Pay Commission पर फिर कंफ्यूजन, पेंशन से लेकर OPS बहाली को लेकर पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी 



Source


Share

Related post

चालू वित्त वर्ष में कलेक्शन में 7% की उछाल, नेट डायरेक्ट टैक्स बढ़कर हुआ 12.92 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष में कलेक्शन में 7% की…

Share Direct Tax Collections: देश की कर वसूली से जुड़ी एक बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है. चालू…
GST दरों में बदलाव का मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’, जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या होगा सस्ता

GST दरों में बदलाव का मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’,…

Share केंद्र सरकार ने माल और सेवा कर (जीएसटी) की संशोधित व्यवस्था में 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत…
Centre’s Landmark GST Overhaul Plan: Multi-Slab System May Give Way To 2-Rate Regime, Onus On States

Centre’s Landmark GST Overhaul Plan: Multi-Slab System May…

Share Last Updated:August 15, 2025, 19:22 IST The new plan, which has been sent to the GST Council…