• January 25, 2025

इजरायल को दिया सीजफायर का झांसा, हमास ने तैयार कर ली 15 हजार लड़ाकों की आर्मी!

इजरायल को दिया सीजफायर का झांसा, हमास ने तैयार कर ली 15 हजार लड़ाकों की आर्मी!
Share

Israel Gaza War: इजरायल हमास के बीच 42 दिनों का सीजफायर समझौता हुआ है. इस बीच हमास की ओर से 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा. इस दौरान इजरायली सेना गाजा के आबादी वाले इलाके से दूर रहेगी, लेकिन इस बार खबर आई है कि हमास अपनी ताकत बढ़ा रहा है. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास सीजफायर के दौरान अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है और इसके लिए उसने 10 हजार से 15 हजार के बीच सैनिकों को संगठन में भर्ती किया है.

जो बाइडेन ने भी किया था इशारा 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 14 जनवरी को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना ​​है कि हमास ने लगभग उतने ही लड़ाकों की भर्ती की है, जितने उसने फिलिस्तीनी क्षेत्र में खोए हैं. ब्लिंकन ने कहा, “हर बार जब इजरायल अपने सैन्य अभियान को पूरा करता है और पीछे हटता है, तो हमास के आतंकवादी फिर से संगठित हो जाते हैं और फिर से उभरकर सामने आते हैं क्योंकि खालीपन को भरने के लिए कुछ और नहीं है.”

 

इजरायल ने हमास लड़ाकों की भर्ती पर क्या कहा?

 

इजरायल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा था कि हमास को भारी क्षति पहुंची है और समूह के अधिकांश सैन्य कमांडर मारे गए हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि हमास का सफाया नहीं हुआ है और इजरायली रक्षा बल हमास को और अधिक नष्ट करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. वहीं इजराइल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने हमास की भर्ती के प्रयासों को स्वीकार किया.

डैनन ने कहा, “हम जानते हैं कि हमास युवाओं की भर्ती करता है, लेकिन अगर वे युवाओं की भर्ती भी करते हैं, तो उनके पास हथियार या ट्रेनिंग की सुविधाएं नहीं हैं. इसलिए हां, आप उन युवाओं को इजरायल के खिलाफ़ भड़का सकते हैं, लेकिन वे आतंकवादी नहीं बन सकते, क्योंकि आप उन्हें हथियार या रॉकेट से लैस नहीं कर सकते.”

 

ये भी पढ़ें:

‘अन्ना सोचते होंगे, मेरा चेला कैसा निकला’, दिल्ली चुनाव की पहली रैली में अमित शाह ने साधा केजरीवाल पर निशाना



Source


Share

Related post

अमेरिका ने चीन के परमाणु परीक्षण करने का किया था दावा, भड़के ड्रैगन ने किया पलटवार, जानें क्या

अमेरिका ने चीन के परमाणु परीक्षण करने का…

Share<p style="text-align: justify;">चीन ने अमेरिका के उन आरोपों पर जवाब दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि…
2720KG वजन, 3 लाख 60 हजार डॉलर कीमत… आखिर एक साल से क्यों पड़ी हुई है ट्रंप की आदमकद प्रतिमा?

2720KG वजन, 3 लाख 60 हजार डॉलर कीमत……

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 15 फीट ऊंची गोल्डन कलर की ब्रॉन्ज की प्रतिमा विवाद के बाद…
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो इस देश के NSA ने दिया इस्तीफा, चिट्ठी में बताई ये वजह

एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो इस देश…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 30 लाख…