• September 17, 2024

पेजर्स स्ट्राइक का अब हिजबुल्लाह देगा जवाब, इजरायल के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की कर डाली तैयारी

पेजर्स स्ट्राइक का अब हिजबुल्लाह देगा जवाब, इजरायल के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की कर डाली तैयारी
Share

Pagers Explode In Lebanon: लेबनान में हुए पेजर्स सीरियरल ब्लास्ट के बाद हिज्बुल्लाह भड़का हुआ है. हिज्बुल्लाह ने इस हादसे के पीछे इजरायल के होने की बात कही लेबनान न्यूज के मुताबिक, हिजबुल्लाह अब इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटा है. 

बता दें कि मंगलवार (17 सितंबर) को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्ला के लड़ाकों और चिकित्सकों के कई पेजर्स में एक साथ ब्लास्ट हुआ. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देशभर में पेजर विस्फोटों से आठ लोगों की मौत हो गई और 2,750 लोग घायल हुए हैं. 

बदला लेने पर उतारू हुआ हिज्बुल्लाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान की इस घटना से हिज्बुल्लाह के लड़ाके बदला लेने पर उतारू हैं. खबर है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायल के खिलाफ जंग में कूदने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भले ही इस विस्फोट के पीछे हिज्बुल्लाह आरोप लगा रहा हो ,लेकिन इस संबंध में इजरायल की तरफ से अबतक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. रॉयटर्स की मानें तो जब पेजर्स ब्लास्ट से संबंधित सवाल इजरायली डिफेंस फोर्स से पूछे गए तो उन्होंने चुप्पी साध ली. जो भी हो पहले से ही दोनों के बीच हालात ठीक नहीं है, ऐसे में इन विस्फोटों के बाद हालातों के और ज्यादा बदतर होने की आशंका जताई जा रही है. 

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

आशंका जताई जा रही है कि लेबनान में हुए पेजर्स सीरियरल ब्लास्ट की घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. मार्केट में भी कई पेजर्स फटे और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. 

क्या होता है पेजर?

पेजर एक वायरलेस डिवाइस है, जिसका प्रयोग मैसेज सेंड करने और रिसीव करने के लिए होता है. लिमिटेड कीपैड और छोटी स्क्रीन के साथ आने वाले पेजर्स का इस्तेमाल संदेशों, अलर्ट्स या कॉल्स को तुरंत प्राप्त करने के लिए होता है. हिजबुल्लाह के लड़ाके मैसेजिंग क लिए पेजर्स का ही इस्तेमाल करते थे.

ये भी पढ़ें: Omar Abdullah on Amit Shah Statement: ‘अनुच्छेद-370 को खत्म करने का फैसला भगवान का नहीं’, अमित शाह के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला



Source


Share

Related post

India Bolsters Fertiliser Stocks And Leads BRICS Diplomacy Amid West Asia War

India Bolsters Fertiliser Stocks And Leads BRICS Diplomacy…

Share Last Updated:March 15, 2026, 00:28 IST The government dismissed concerns regarding agricultural shortages while detailing the complexities…
Caught between Hezbollah and Israel: Prof who lost colleagues – The Times of India

Caught between Hezbollah and Israel: Prof who lost…

Share Hours after two professors were killed in a bombing at Beirut’s Lebanese University on Thur, Habib Al-Badawi,…
Dubai news: Missile debris hits Sheikh Zayed Road building after UAE intercepts 10 ballistic missiles amid Iran vs US-Israel war – The Times of India

Dubai news: Missile debris hits Sheikh Zayed Road…

Share Dubai Shock: Missile Fragments Strike Building on Sheikh Zayed Road As UAE Intercepts 10 Ballistic Missiles Amid…