• May 7, 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने कैसे पाकिस्तान स्टॉक मार्केट का निकाला दम, लेकिन भारतीय बाजार ने किया सलाम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने कैसे पाकिस्तान स्टॉक मार्केट का निकाला दम, लेकिन भारतीय बाजार ने किया सलाम
Share

Operation Sindoor Impact on Stock Market: भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा है. इस एक्शन की वजह से पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम है और कराची स्टॉक इंडेक्स में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दिखी है. शुरुआती कारोबार के दौरान केएसई-100 में 6272 अंक की गिरावट आयी और यह 107,296.64 पर आ गया. एक दिन पहले कराची स्टॉक इंडेक्स मंगलवार को 113,568.51 पर बंद हुआ था.

दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार रेड जोन में खुलने के बाद बुधवार की सुबह फौरन रिकवरी की. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे ऑपरेशन सिंदूर ने जहां एक तरफ भारतीय बाजार को सलाम किया तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का शेयर बाजार क्यों इस तरह से लहूलुहान हुआ?

कैसा डटा रहा भारतीय बाजार

दरअसल, बाजार के जानकारों का यह मानना है कि विदेशी निवेशक भारतीय मार्केट के साथ मजबूती से खड़े हैं और पूरा विश्वास जता रहे हैं. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट डॉक्टर विजय कुमार का कहना है कि सबसे मुख्य बात ये है कि ये पूरा ऑपरेशन उकसाने वाला नहीं था. 

पिछले 14 सत्रों के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ने इंडियन इक्विटी में 43,940 करोड़ रुपये डाले हैं. भूराजनीतिक तनाव से इतर उन्होंने पूरा विश्वास भारतीय शेयर बाजार पर जताया है. इसके साथ ही, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और कमजोर चीन और अमेरिकी की आर्थिक रफ्तार ने भी इसके पक्ष में काम किया है. विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार की स्थिरता और मजबूत होती करेंसी पर अपना भरोसा जताया.

हालांकि, एक तरफ जहां बाजार ने बाउंस बैक किया है तो वहीं दूसरी तरफ निवेशकों के मन में व्यापारिक तनाव और आज आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी भी है.

धड़ाम पाकिस्तान का बाजार

दूसरी तरफ पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम की स्थिति है. 23 अप्रैल के बाद से इसमें 9,930 अंक की भारी गिरावट आ चुकी है. कश्मीर के पहलगाम में किए गए हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे. इसका सीधा तार पाकिस्तान के जुड़ा पाया गया. इसके बाद एक्शन लेते हुए भारत ने सार्क वीजा में छूट को रद्द करने के साथ ही पाकिस्तान राजनयिकों की संख्या कम करने और सिंधु जल समझौत रद्द करने करने का ऐलान किया था.

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी घटना के बाद 24 अप्रैल को कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क  KSE-100 इंडेक्स कारोबार शुरू होते ही मिनटों के अंदर 2,485 अंक टूट गया था.  

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से थर्राए पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम, कराची स्टॉक में भारी गिरावट



Source


Share

Related post

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ने उड़ाई PAK की नींद

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र…

Share भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक विकास और सैन्य शक्ति का…
‘दोनों परमाणु युद्ध के करीब…’, भारत-पाकिस्तान को लेकर फिर बोले ट्रंप

‘दोनों परमाणु युद्ध के करीब…’, भारत-पाकिस्तान को लेकर…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा किया है कि मई 2025 में भारत…
‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel Peace Prize

‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel…

Share Last Updated:January 17, 2026, 11:07 IST Trump said Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif had personally thanked him…