• March 3, 2023

क्या इस साल गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद से शादी कर रहे हैं ऋतिक रोशन? वायरल हो रहा ट्वीट

क्या इस साल गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद से शादी कर रहे हैं ऋतिक रोशन? वायरल हो रहा ट्वीट
Share

Hrithik Saba Wedding: ऐसा लग रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की शादी के बाद बॉलीवुड में साल 2023 में एक और बिग फैट वेडिंग हो सकती है. दरअसल रूमर्स हैं कि ऋतिक रोशन और उनकी लेडी लव सबा आज़ाद नवंबर 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इस पॉपुलर कपल की शादी और सगाई की खबरें काफी समय से आ रही हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड में एक आलीशान प्रॉपर्टी भी खरीदी थी जिसका इंटीरियर किया जा रहा है. इन सबके बीच सबा आजाद रोशन परिवार के भी काफी क्लोज हो गई हैं.

ऋतिक और सबा की शादी का ट्वीट हो रहा वायरल
बता दें कि एक वेरिफाइड हैंडल से एक ट्वीट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. ट्वीट के मुताबिक, ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. ऋतिक और न ही सबा ने वायरल हो रहे ट्वीट पर कोई रिएक्शन दिया है.

कपल ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल
करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में ऋतिक ने सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.  बर्थडे बैश में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था और पूरी पार्टी के दौरान एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आया था. खबरें ये भी हैं कि ऋतिक पार्टी में सबा को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर उनका इंट्रोडक्शन दे रहे थे.


ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Armaan Malik की दोनों पत्नियों ने पैदा होते ही खो दिए तीनों बच्चे? पायल और कृतिका ने इन खबरों पर तोड़ी चुप्पी




Source


Share

Related post

Hrithik Roshan pens heartfelt note on fatherhood for sons Hrehaan and Hridhaan; Saba Azad and Sussanne Khan shower love | Hindi Movie News – The Times of India

Hrithik Roshan pens heartfelt note on fatherhood for…

Share Hrithik Roshan recently shared a deeply personal note on fatherhood while posting a throwback picture with his…
गोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन भी हुए स्पॉट

गोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के…

Shareगोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन भी हुए स्पॉट…
लहंगा पहन सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संग दिए पोज, ब्लू सूट-बूट में खूब जचे एक्टर

लहंगा पहन सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संग…

Shareलहंगा पहन सबा आजाद ने ऋतिक रोशन संग दिए पोज, ब्लू सूट-बूट में खूब जचे एक्टर Source Share