• January 28, 2023

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का दावा, ‘मेरी हत्या की फिर रची जा रही साजिश’

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का दावा, ‘मेरी हत्या की फिर रची जा रही साजिश’
Share

Imran Khan Claim: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर एक आरोप लगाया है. उन्होंने टीवी पर एक संबोधन के दौरान कहा कि जैसे ही उन्हें प्रधानमंत्री के पद से बेदखल किया गया, उनकी हत्या करने की योजना बनाई गई थी. इससे पहले, एक पब्लिक रैली में उन्होंने कहा था कि योजना में चार लोग शामिल थे, जिन्होंने उन्हें मारने की योजना बनाई थी. इमरान ने कहा, ”जब मैंने योजना के बारे में खुलासे किए तो वे पीछे हट गए.”

इमरान खान ने कहा, ”मुझे फिर धर्म के नाम पर खत्म करने के लिए एक प्लान बी बनाया गया.” इमरान ने वजीराबाद में हुए हमले का जिक्र करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, ”मुझे पहले वाले हमले के बारे में भी पता चला और मैंने दो पब्लिक रैलियों में उनकी योजना का खुलासा किया.” वजीराबाद वाले हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन साजिशों के पीछे के लोग लगभग सफल हो गए थे लेकिन भगवान ने उन्हें बचा लिया.

‘आसिफ अली जरदारी ने प्लान सी तैयार किया’
पूर्व पीएम ने कहा कि अब उन्हें मारने के लिए आसिफ अली जरदारी ने प्लान सी तैयार किया है. उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास बहुत पैसा है, जो उन्होंने सिंध सरकार में रहते हुए लूटे और चुनाव में वो पैसों को लूटाते हैं. उन्होंने कहा कि जरदारी खैबर पख्तूनख्वा या गिलगित बाल्टिस्तान में चुनाव में पैसे लुटाते हैं. इमरान खान ने कहा आसिफ अली जरदारी ने आतंकी संगठन को पैसे दिए हैं और एजेंसियों में उनके शक्तिशाली लोग शामिल हैं.  

‘अगले अपराध की बनाई योजना’
इमरान खान ने कहा कि आसिफ अली जरदारी ने अगले अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई है. इसके लिए तीन पक्षों ने फैसला लिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि चाहे जो भी योजना बनाई गई हो, वो वजीराबाद हमले के दौरान हुए हमले में लगी चोटों से उबरते ही सड़कों पर वापस आ जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो देश को पता होना चाहिए. आज के वक्त में पाकिस्तान के लोग सुरक्षित नहीं है. सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार (27 जनवरी) को पीटीआई-भाषा से कहा, ”खान के आवास पर तैनात कम से कम 275 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है.” बता दें कि इमरान खान ने पहले हत्या की साजिश के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का हाल बेहाल, रुपया भी नहीं दे रहा साथ, डॉलर के मुकाबले 262.6 पर पहुंचा




Source


Share

Related post

T-20 वर्ल्ड कप से पहले PAK ने भारत के खिलाफ चलाया प्रोपेगेंडा, खुल गई फर्जी नैरेटिव की पोल

T-20 वर्ल्ड कप से पहले PAK ने भारत…

Share भारत में अगले महीने 7 फरवरी को शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पड़ोसी देश…
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ने उड़ाई PAK की नींद

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्वदेशी मिसाइल तक…, गणतंत्र…

Share भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक विकास और सैन्य शक्ति का…
‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel Peace Prize

‘Ended 8 Wars’: Trump Justifies Accepting Machado’s Nobel…

Share Last Updated:January 17, 2026, 11:07 IST Trump said Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif had personally thanked him…