• November 20, 2024

रोहित और गिल नहीं खेलेंगे पहला मैच? जानें पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित और गिल नहीं खेलेंगे पहला मैच? जानें पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11
Share

India vs Australia 1st Test, India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. वह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. इसके अलावा शुभमन गिल का भी पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है. गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. ऐसे में यहां जानें पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ऑस्ट्रेलिया गए भारतीय खेल पत्रकारों की मानें तो रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल भी पर्थ टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से किसी एक को ही अंतिम ग्यारह में जगह मिलने की उम्मीद है. पर्थ की पिच को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का डेब्यू 

देवदत्त पडिक्कल लेंगे शुभमन गिल की जगह?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल की जगह तीन नंबर पर लेफ्ट हैंड बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल खेलते दिखाई देंगे. पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया-ए खिलाफ इंडिया-ए की टीम के लिए खेले थे. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी भी की थी. इसी वजह से उन्हें अंतिम ग्यारह में मौका मिलने की संभावना है.

केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत?

पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. यह लगभग भारत के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले ही कंफर्म हो गया था. वहीं रोहित की जगह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम को लीड करेंगे. वह इससे पहले भी टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटीकपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप. 



Source


Share

Related post

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का…

Share 28 मार्च से IPL 2026 सीजन का आगाज होने वाला है. सबकी नजरें एक बार फिर रोहित…
Virat Kohli, RCB return to M Chinnaswamy for first training session: Who did what? | Cricket News – The Times of India

Virat Kohli, RCB return to M Chinnaswamy for…

Share BENGALURU: Nine months after a homecoming that ended in tragedy, Royal Challengers Bengaluru returned to the M…
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान

विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम…

Share आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी ऑल…