• July 1, 2023

सैफ चैंपियनशिप सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, लेबनान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

सैफ चैंपियनशिप सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, लेबनान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Share

IND vs LEB, SAFF Championship SF: भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में लेबनान को 4-2 से हराया. भारत-लेबनान मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. दरअसल, दोनों टीमें तय समय तक कोई गोल नहीं कर सकी. जिसके बाद मैच एक्सट्रा टाइम में गया, लेकिन एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी. फिर यह मैच पेनल्टी शूटआउट में गया.

सुनील छेत्री की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में लेबनान को 4-1 से हराया

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में लेबनान को 4-1 से हरा दिया. इस तरह भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. भारत और लेबनान की टीमें बैंगलोर के श्रीकांतिरवा स्टेडियम में आमने-सामने थी. भारत के लिए पहला गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया. बहरहाल, अब सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के सामने कुवैत की चुनौती होगी. कुवैत ने पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

भरात-कुवैत का मैच बराबरी पर खत्म हुआ था…

इससे पहले इस टूर्नामेंट में जब भारत और कुवैत की टीमें भिड़ी थी तो मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ. जबकि कुवैत के खिलाफ मैच से पहले भारत ने नेपाल को हराया था. उस मैच में सुनील छेत्री की टीम ने नेपाल को 2-0 से शिकस्त दी थी. नेपाल के खिलाफ कप्तान सुनील छेत्री और महेश सिंह ने गोल दागे थे. इस तरह भारतीय टीम नेपाल को 2-0 से हराने में कामयाब रही. सुनील छेत्री ने मैच के 61वें मिनट में गोल किया. जबकि महेश सिंह ने 70वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम इंडिया को 2-0 से आगे कर दिया. बहरहाल, अब भारतीय फैंस की नजरें सैफ चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले पर है. इस मैच में टीम इंडिया के सामने कुवैत की चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें-

SAFF Cup: सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल में बनाया रिकॉर्ड, नेपाल के खिलाफ गोल कर हासिल की उपलब्धि



Source


Share

Related post

India crash out of AFC Women’s Asian Cup without a single point after 1-3 loss to Chinese Taipei | Football News – The Times of India

India crash out of AFC Women’s Asian Cup…

Share India vs Chinese Taipei (Photo from @IndianFootball on X) NEW DELHI: India crashed out of the AFC…
RCB के खिलाड़ी पर लगा डाक्यूमेंट्स में हेराफेरी का आरोप, BCCI से की गई शिकायत; जानें पूरा मामला

RCB के खिलाड़ी पर लगा डाक्यूमेंट्स में हेराफेरी…

Share रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में लेफ्ट आर्म स्पिनर सात्विक देसवाल को उनके बेस प्राइस…
‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’, पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा

‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं…

Share पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही…