• January 15, 2025

अफ्रीका की तरह दो टुकड़ों में बंट जाएगा भारत? धरती के नीचे टूट रहे भारतीय टेक्टोनिक प्लेट

अफ्रीका की तरह दो टुकड़ों में बंट जाएगा भारत? धरती के नीचे टूट रहे भारतीय टेक्टोनिक प्लेट
Share

Indian tectonic plates splitting Himalayas : दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय की चोटियां भूगर्भ वैज्ञानिकों को हमेशा हैरान करती रही हैं लेकिन हिमालय की आसमान छूती चोटियों से बहुत ज्यादा नीचे जमीन के भीतर एक हलचल काफी समय से चल रही है. दरअसल, भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें धीमी गति से टकराव कर रही हैं. असल में 6 करोड़ साल पहले शुरू हुए इसी भूगर्भीय टकराव ने हिमालय की इन ऊंची चोटियों का निर्माण किया था.

वहीं, अब हाल के रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि भारतीय प्लेट टूट रही है. इसका सीधा मतलब है कि भारत की धरती दो टुकड़ों में बंट सकती है. बता दें कि ऐसा घटना पहले अफ्रीका के साथ हुई थी, जब अफ्रीका एशिया से अलग हो गया था. उस दौरान भारतीय उपमहाद्वीप का भाग एशिया में जुड़ा था.

लंबे समय से चल रही वैज्ञानिकों की बहस

यूरेशियन और भारतीय प्लेटों के टकराव के कारण होने वाले इसके व्यवहार पर वैज्ञानिकों ने लंबे समय से बहस की है. घनी समुद्री प्लेटों के उलट भारतीय प्लेट जैसी महाद्वीपीय प्लेटें पृथ्वी के मेंटल में डूबने का विरोध करती हैं.

हाल के रिसर्च ने वैज्ञानिकों को पता चला है कि भारतीय प्लेट के कुछ हिस्से अलग हो सकते हैं. वैज्ञानिकों के इस सिद्धांत को भूकंप की तरंगों और तिब्बती झरनों से मिले गैस के नमूनों के डेटा से समर्थन मिला है.

प्लेट के अलग होने से उभर रही मेंटल चट्टानें

हीलियम आइसोटोप्स के संकेट के मुताबिक, प्लेट के अलग होने के कारण मेंटल चट्टाने उभर रही हैं. वैज्ञानिकों के मानना है कि गर्म मेंटल सामग्री अलगाव के चलते बनी खाली जगह को भर सकती है. यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी के जियोडायनमिसिस्ट डोव वैन ने कहा, “हमें नहीं पता कि महाद्वीप इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं. ये रिजल्ट क्षेत्र में टेक्टोनिक गतिविधि और भूकंप के जोखिमों के बारे में नई जानकारी दे सकते हैं.”

वैज्ञानिकों का खुलासा, भारतीय प्लेट में आई दरारें

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि भारतीय प्लेट में अलग-अलग मोटाई और संरचना के कारण कई बार दरारें आई हैं. भूटान के पास एक प्रमुख क्षेत्र में दरार के सबूत मिले हैं, जिसमें संभवतः मेंटल चट्टानें खाली जगह में बह रही हैं.

यह भी पढ़ेंः बॉर्डर पर बांग्लादेश की नापाक कोशिश, भारतीयों पर बेघर होने का मंडराया खतरा, जानें क्या है विवाद



Source


Share

Related post

‘Rahul Gandhi defaming India’: Amit Shah on Youth Congress’ shirtless protest at Delhi AI summit | India News – The Times of India

‘Rahul Gandhi defaming India’: Amit Shah on Youth…

Share Guwahati: Union Home Minister Amit Shah addresses the gathring during inauguration of Pragjyotishpur Medical College and Hospital,…
‘I apologise’: Trump aide Laura Loomer apologises for ‘anti-India’ posts on social media | India News – The Times of India

‘I apologise’: Trump aide Laura Loomer apologises for…

Share NEW DELHI: American far-right activist and staunch supporter of US President Donald Trump, Laura Loomer on Saturday…
Exporters likely to get relief package | India News – The Times of India

Exporters likely to get relief package | India…

Share NEW DELHI: The commerce department is working on measures to provide support to exporters to help them…