• January 17, 2026

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार
Share

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील लंबे समय से अटकी हुई है. ऐसे में अब नया मुद्दा इस विवाद को बढ़ा सकता है. इसकी वजह अमेरिका की दालों पर भारत की तरफ से लगाई गई, इंपोर्ट ड्यूटी है. अमेरिका के सीनेटर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेटर लिखकर इस 30% ड्यूटी को अनुचित बताया है. साथ ही भारत पर इसे हटाने को लेकर दबाव बनाने का अनुरोध किया है. 

भारत की तरफ से लगाई गई इस इंपोर्ट ड्यूटी को ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ का जवाब माना जा रहा है. अब ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पर बातचीत और जटील होने की संभावना है. 

भारत ने अक्टूबर 2025 में लगाया था दाल पर टैरिफ

नॉर्थ डकोटा के सीनेटर केविन क्रेमर और मोंटाना के स्टीव डेन्स ने बताया कि भारत ने पिछले साल 30 अक्टूबर को अमेरिकी पीली मटर पर 30% टैरिफ लगाया था. यह 1 नवंबर से लागू हो गया था. इस फैसले पर किसी का ध्यान नहीं गया. न ही भारत सरकार ने इसका प्रचार किया. भारत के इस कदम को चुपचाप पलटवार माना जा रहा है. 

16 जनवरी को लिखे लेटर में कहा गया है कि भारत ने 30 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह अमेरिका से इंपोर्ट की जाने वाली पीली मटर पर 30% टैरिफ लगाएगा. ये टैरिफ 1 नवंबर से लागू हो गया है. भारत की तरफ से लगाए अनुचित टैरिफ की वजह से अमेरिकी दाल उत्पादकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. 

डकोटा और मोंटाना कृषि आधारित राज्यों के लिए महत्वपूर्ण

लेटर में लिखा है कि यह मुद्दा डकोटा और मोंटाना जैसे कृषि प्रधान राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है. अमेरिका में मटर और दालों का प्रोडक्शन इन राज्यों में अधिक होता है. भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा कंज्यूमर है. दुनिया की खपत के मुकाबले करीबन 27% प्रतिशत है.
 
सीनेटर ने कहा है कि भारत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालें मसूर, चना, सूखी फलियां और मटर है. उन्होंने अमेरिकी दालों पर काफी टैरिफ लगाया है. 

ट्रेड डील में कृषि और डेयरी प्रोडक्ट रेड लाइन्स हैं

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का पेंच फंसा हुआ है. इसकी वजह है कि कृषि और डेयरी प्रोडक्ट, जो भारत के लिए रेड लाइन्स हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो भारतीय किसान एक रेड लाइन है. अगर कोई ट्रेड डील घरेलू उत्पादकों की कीमत पर भारत के दाल बाजार खोलने की मांग करता है, तो ट्रेड डील नहीं होगी. 



Source


Share

Related post

Trump Rules Out Ceasefire With Iran, Says US And Israel Want ‘Victory’

Trump Rules Out Ceasefire With Iran, Says US…

Share Last Updated:March 21, 2026, 01:50 IST Trump said a “lot of help” was needed to secure the…
Trump Calls Iranian Leadership ‘Thugs And Animals’, Says NATO Has ‘Done Nothing’ On Hormuz

Trump Calls Iranian Leadership ‘Thugs And Animals’, Says…

Share Last Updated:March 21, 2026, 01:37 IST On what it would take to reopen the strait, Trump said…
ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई ट्रंप को आंख, US फाइटर जेट को नहीं दी लैंडिंग की इजाजत

ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई…

Share मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच श्रीलंका ने अपनी जमीन पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने…